मोदी की एक और गारंटी पूरी

छ. ग. में मोदी गारंटी कौन – कौन सा है , मोदी गारंटी के तहत 3100 रु. में धान खरीदी , कृषक उन्नति योजना 2024 , कृषक उन्नति योजना बोनस भुगतान , बोनस भुगतान लिस्ट 2024 कैसे देखें , 24 लाख 72 हजार किसानों को मिला धान बोनस , CG Modi Guaranti Dhaan Bonus Bhugtan , CG Dhaan Bonus List 2024 Download

04 फ़ीसदी डीए में वृद्धि के बाद कितना बढ़ेगा सैलरी ,, देखें वेतन गणना।

कर्मचारियों के लिए कब लागू होगी मोदी गारंटी,,, पूंछ रहे कर्मचारीगण।

धान बोनस का पैसा खाता में आया या नहीं , ऐसे चेक करें।

मोदी की एक और गारंटी पूरी – छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मोदी की एक और गारंटी पूरी कर दी है। राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों के बैंक खाते में धान खरीदी की अंतर राशि को जमा कर दिया है। इस तरह से किसानों से किये गए वादे के अनुसार 3100 रु. के दर से किसानों को प्रति क्विंटल धान की कीमत भुगतान हो गई है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव 2023 के पहले मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर किसानों को प्रति क्विंटल धान की कीमत 3100 रु. देने का वादा किया था। उक्त वादे को आज सीएम श्री विष्णुदेव साय ने पूरा कर दिया है।

धान बोनस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं , ऐसे देखें।

धान खरीदी अंतर राशि का हुआ भुगतान

कृषक उन्नति योजना सम्मलेन के जरिये राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि को जारी कर दिया है। धान खरीदी की अंतर राशि किसानों के बैंक खाते में पहुँच गई है। ज्ञात हो कीं 01 नवम्बर 2023 से 04 फरवरी 2024 तक समर्थन मूल्य 2183 रु. प्रति क्विंटल के दर से धान की खरीदी की गई थी। वहीँ राज्य सरकार ने प्रति क्विंटल 3100 रु. का वादा किया था। इस तरह से प्रति क्विंटल 917 रु की अंतर राशि को धान बोनस के रूप में आज कृषक उन्नति योजना सम्मलेन के तहत किसानों के बैंक खाते में जमा कर दी गई है।

24 लाख 72 हजार किसानों के बैंक खाते में जमा हुआ बोनस राशि

राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2023 – 24 धान विक्रय के लिए 26 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। 26 लाख पंजीकृत किसानों में से 24 लाख 72 हजार किसानों ने राज्य सरकार को समर्थन मूल्य पर लगभग 145 लाख मीट्रिक टन धान विक्रय किए। धान विक्रय करने वाले 24 लाख 72 हजार किसानों के बैंक खाते में प्रति क्विंटल 917 रु. के दर से बोनस राशि को जमा कर दी गई है। बोनस राशि का इंतज़ार राज्य के सभी धान विक्रय करने वाले किसान काफी समय से कर रहे थे। आखिरकार राज्य सरकार ने ठीक होली से पहले किसानों को बोनस राशि की सौगात दे दी।

प्रति एकड़ 19257 रु. भुगतान हुआ धान खरीदी अंतर राशि

राज्य सरकार ने किसानों के बैंक खाते में प्रति एकड़ 19257 रु या प्रति क्विंटल 917 रु. के दर से धान खरीदी अंतर राशि अर्थात बोनस राशि का भुगतान किया है। यदि आप या आपके परिवार में किसान है और आप लोग राज्य सरकार को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया है तो इस जानकारी को कृपया अच्चे से अवश्य पढ़ें। राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल के दर से धान की खरीदी की है। राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य 2183 रु. का पहले ही भुगतान कर दिया है वहीँ अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रु. बोनस राशि को जमा किया है। इस तरह से किसानों को प्रति एकड़ 19257 रु का बोनस राशि जारी की गई है।

मोदी की एक और गारंटी पूरी

पुरे देश में मोदी गारंटी चल रही है। ठीक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भी छत्तीसगढ़ प्रदेश के जनताओं से भाजपा सरकार ने मोदी गारंटी कार्ड खेलते हुए राज्य के सत्ता में वापसी होने पर कई बड़े वादे किये थे जिसे मोदी गारंटी के नाम से जाना जाता है। मोदी गारंटी के तहत 3100 रु. में धान खरीदी , महतारी वंदन योजना , बकाया धान बोनस भुगतान , 18 लाख पीएम आवास , सस्ते गैस सिलेंडर सहित कई बड़े वादे किये गए थे। उक्त वादों में से लगभग सभी बड़े वादे अर्थात मोदी गारंटी पूरी हो गई है। वहीँ कृषक उन्नति योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने 3100 रु. प्रति क्विंटल के वादे को भी पूरा कर दिया है। इस तरह से मोदी गारंटी की एक और बड़ी गारंटी पूरी हो गई है।

बोनस राशि खाते में आया या नहीं , ऐसे चेक करें

यदि आप एक किसान है और राज्य सरकार को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया है तो आपके बैंक खाते में भी बोनस की राशि जमा हो गई होगी। यदि किन्हीं कारणों से आपके बैंक खाते में बोनस राशि जमा नहीं हुई होगी तो आप नीचे दी गई जानकारी अनुसार बोनस भुगतान लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते है। उक्त लिस्ट में नाम होने पर निश्चित रूप से आपके बैंक खाते में बोनस राशि जारी की जाएगी।

बोनस भुगतान लिस्ट 2024 डाउनलोड करें

  • धान बोनस भुगतान के लिए किसानों की सूचि देखने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर cg khadya लिख कर सर्च करें।
  • सर्च करते ही विभिन्न ऑप्शन दिखाई देगी जिसमे से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ के ऑप्शन को ओपन करें।
  • अब आपके सामने खाद्य विभाग की आधिकारिक पेज ओपन हो जायेगा जिसमे से आपको नीले रंग में विभिन्न ऑप्शन जैसे – जनभागीदारी , प्रधान मंत्री उज्जवला योजना , सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से जनभागीदारी को ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको 2023 – 24 धान खरीदी की जानकारी के नीचे दी गई विभिन्न विकल्प में से किसानों के विवरण ऑप्शन को ओपन करना होगा।
  • अब आपके सामने जिलों की सूचि दिखाई देने लगेगी। आप जिस भी जिले के अंतर्गत आते है उस जिले पर क्लिक करें।
  • जिले पर क्लिक करते ही समिति उपार्जन केंद्र की लिस्ट दिखाई देगी। आप जिस भी समिति पर धान विक्रय किया है उक्त समिति उपार्जन केंद्र पर क्लिक करें।
  • समिति उपार्जन केंद्र पर क्लिक करते ही उस समिति पर धान विक्रय करने वाले किसानों की लिस्ट ओपन हो जाएगी। उक्त लिस्ट को आप अध्ययन करें। उक्त लिस्ट में नाम होने पर ही आपको धान बोनस की राशि अर्थात अंतर राशि भुगतान किया जाएगा।

अन्य जानकारी इसे भी अवश्य देखें

महतारी वंदन आवेदन एप इंस्टाल करें।

नया राशन कार्ड वितरण शुरू ,, ऐसे प्राप्त करें अपना नया राशन कार्ड।

राशन कार्ड नई लिस्ट 2024 यहाँ डाउनलोड करें।

Leave a Comment