महतारी वंदन फ़ाइनल लिस्ट कैसे डाउनलोड करें, महतारी वंदन अंतिम सूचि ऐसे देखें , सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन का लाभ , महतारी वंदन अंतिम सूचि कैसे निकाले , महतारी वंदन लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें , CG Mahtari Vandan Final Selection List 2024
धान बोनस लिस्ट यहाँ देखें , आपका नाम है या नहीं।
महतारी वंदन फ़ाइनल पीडीएफ लिस्ट – महतारी वंदन योजना के तहत राज्य के महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए पात्र महिलाओं की फ़ाइनल लिस्ट जारी हो गई है। महतारी वंदन योजना के फ़ाइनल लिस्ट में नाम होने पर विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रु. की दर से प्रति वर्ष 12000 रु. की आर्थिक मदद दी जाएगी। ज्ञात हो कि महतारी वंदन योजना का ऐलान विधानसभा चुनाव 2023 के पहले भाजपा सरकार के द्वारा की गई थी। इस योजना का लाभ राज्य के विवाहित महिलाओं को जिनकी उम्र 21 वर्ष पूर्ण हो गई है उन्हें दिया जा रहा है। पहला क़िस्त का भुगतान माननीय प्रधान मंत्री एवं मुख्य मंत्री श्री साय 10 मार्च को भुगतान करेंगे।
महतारी वंदन फ़ाइनल पीडीएफ लिस्ट डाउनलोड
धान बोनस 12 मार्च को होगा जारी – मुख्य मंत्री
महतारी वंदन योजना की फ़ाइनल पीडीएफ लिस्ट आप कैसे डाउनलोड कर सकते है उसकी जानकारी हम इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध करा रहे है। बहुत से आवेदकों को महतारी वंदन योजना के तहत जारी फ़ाइनल लिस्ट को विभागीय पोर्टल पर जाकर डाउनलोड नहीं कर पाते , आज के इस आर्टिकल पर हम महतारी वंदन पोर्टल पर जाकर पीडीएफ फ़ाइनल चयन सूचि कैसे डाउनलोड कर सकते है उसकी जानकारी हम यहाँ साझा कर रहे है। यदि आपने महतारी वंदन योजना में आवेदन किया है और अंतिम लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य ध्यान से देखें।
महतारी वंदन आवेदन एवं चयन प्रोसेस
महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। राज्य सरकार योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रारम्भ से ही समय सारणी जारी कर दिया था। साथ ही समय सारणी अनुसार कार्य की निगरानी भी लगातार किया जा रहा था। महतारी वंदन योजना में आवेदन के लिए राज्य के महिलाओं में भरी उत्साह देखने को मिल रही थी। राज्य की लगभग 72 लाख महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का फार्म ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जमा किए थे।
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना |
राज्य का नाम | छत्तीसगढ़ |
लाभ | छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाओं को |
प्राप्त राशि | 1000 रु. प्रति माह |
आवेदन प्रोसेस | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
आवेदन की तिथि | 05 फरवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक |
आवेदन वेबसाइट | https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ |
आवेदन हेतु प्रारम्भ तिथि | 05 फरवरी 2024 |
आवेदन हेतु अंतिम तिथि | 20 फरवरी 2024 |
प्रारंभिक सूचि प्रकाशन | 21 फरवरी 2024 |
दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि | 25 फरवरी 2024 तक |
अंतिम पात्र सूचि प्रकाशन तिथि | 01 मार्च 2024 |
स्वीकृति पत्र जारी करने की तिथि | 05 मार्च 2024 |
पात्र महिलाओं के खाता में राशि ट्रांसफर | 10 मार्च 2024 |
आवेदन से वंचित महिलाओं को मिलेगा मौका
महतारी वंदन योजना का फार्म भरने से वंचित महिलाओं को राज्य सरकार आवेदन का और मौका देगी। ज्ञात हो कि आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 निर्धारित की गई थी। राज्य के लगभग 72 लाख विवाहित , विधवा , परित्यक्ता , तलाकशुदा महिलाओं ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन किया। वहीँ लाखों महिलाएं ऐसे है जो किसी कारण वश आवेदन नहीं कर पाए , ऐसे महिलाओं को राज्य सरकार 10 मार्च के बाद आवेदन का और मौका प्रदान करेगी। मुख्य मंत्री ने भी यह स्पष्ट किया है की इस योजना के लिए समय – समय पर लगातार आवेदन प्रक्रिया ओपन होती रहेगी। आवेदन से वंचित महिलाएं घबराएं नहीं।
Mahtari Vandan Final Selection List pdf Download
- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की अंतिम लिस्ट (पीडीएफ लिस्ट 2024डाउनलोड ) में नाम देखने के लिए सबसे पहले महतारी वंदन की आधिकारिक पोर्टल – https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाना होगा।
- आधिकारिक पोर्टल में जाने के बाद आपको विभिन्न विकल्प जैसे –
- आवेदन की स्थिति
- अनंतिम सूचि
- अंतिम सूचि
- आवेदन पत्र
- शपथ पत्र
- शासन द्वारा जारी आदेश
- संपर्क नंबर
- उक्त ऑप्शन में से आपको अंतिम सूचि के विकल्प को ओपन करना होगा।
- अंतिम सूचि के विकल्प को ओपन करते ही विभिन्न जानकारियां दर्ज करने के लिए ऑप्शन दिखाई देगी जैसे – जिला , क्षेत्र , ब्लाक / नगरीय , परियोजना , सेक्टर , गाँव , वार्ड एवं आंगनबाड़ी केंद्र के नाम को सही – सही भरना होगा।
- उक्त सभी जानकारी को सही – सही भरने के बाद अंतिम सूचि ओपन हो जाएगी। अंतिम सूचि में आप अपना नाम देख सकते है।
- इस तरह से आप घर बैठे अपने मोबाइल से अंतिम लिस्ट अर्थात फ़ाइनल चयन सूचि का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है। इस पीडीएफ सूचि में आप अपने परिवार और अपने गांव के महिलाओं के नाम देख सकते है।
सारांश – आज के इस आर्टिकल पर हमने महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया के बाद जारी की गई Mahtari Vandan Final Selection List pdf Download कैसे करें उसकी जानकारी हमने यहाँ दिया है। उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी अनुसार आप महतारी वंदन योजना की अंतिम चयन लिस्ट डाउनलोड कर पाएंगे। इस जानकारी को कृपया अन्य लोगो तक अवश्य शेयर करें ,,,, धन्यवाद।
अन्य जानकारियां इसे भी अवश्य देखें
महतारी वंदन योजना आवेदन एप इंस्टाल करें।
नया राशन कार्ड लिस्ट 2024 डाउनलोड करें।
महिलाओं के लिए 10 बेस्ट सरकारी योजना।