महतारी वंदन अनंतिम सूचि कैसे देखें , महतारी वंदन चयन सूचि कैसे निकाले , महतारी वंदन योजना आवेदन एप , महतारी वंदन योजना आवेदन वेबसाइट , महतारी वंदन दावा आपत्ति कैसे करें , महतारी वंदन का पैसा कब आएगा।
महतारी वंदन की पहली सूचि जारी – महतारी वंदन योजना का लाभ देने के लिए राज्य सरकार ने प्रारंभिक चयन सूचि जारी कर दिया है। प्रारंभिक चयन सूचि से कई महिलाओं के नाम गायब है। प्रारंभिक चयन सूचि में नाम नहीं होने पर आवेदक महिलाओं में भारी निराशा देखने को मिल रही है। प्रारंभिक चयन सूचि का अवलोकन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से किया जा सकता है। ऑनलाइन के लिए आप महतारी वंदन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और ऑफलाइन अवलोकन के लिए अपने आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर सूचि का अवलोकन कर सकते है।
महतारी वंदन योजना आवेदन एप इंस्टाल करें।
राशन कार्ड नवीनीकरण एप इंस्टाल करें।
नया राशन कार्ड का वितरण शुरू , ऐसे प्राप्त करें अपना नया राशन कार्ड।
अनंतिम चयन सूचि आंगनबाड़ी एवं पंचायत भवन में की गई है चस्पा
अनंतिम सूचि में कई आवेदकों के नाम गायब मिल रही है , जिसकी शिकायतें किया जा रहा है। नाम गायब होने पर महिलाएं कह रही है कि निर्धारित तिथि पर हमने सभी दस्तावेज के साथ अपना आवेदन जमा किया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में एवं पंचायत भवनों में जो सूचि चस्पा किया है उसमे नाम नहीं होने के साथ – साथ ऑनलाइन आधार नंबर से आवेदन स्टेटस देख रहे है तो वह भी नहीं दिखा रहा है। कई महिलाओं ने ये आरोप लगाया है कि पोर्टल पर आँगनबाड़ी केंद्र का नाम भी नहीं है जिस कारण से नाम ढूंढने पर बहुत परेशानी हो रही है। अनंतिम सूचि के प्रकाशन के बाद लगातार महिलाएं आंगनबाड़ी पहुँच रही है। साथ ही कई आवेदकों की जानकारी ऑनलाइन भी नहीं दिखा रहा।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आवेदकों की अनंतिम सूचि चस्पा की गई है। महतारी वंदन योजना के हितग्राही अब अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते है। राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा दी गई है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आप महतारी वंदन योजना की प्रारंभिक अर्थात अनंतिम सूचि से नाम गायब तो नहीं हुआ है उसकी जानकारी आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते है।
महतारी वंदन से नाम गायब तो नहीं , ऐसे अपना नाम देखें
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको आवश्यक अर्हताओं की पूर्ति करनी होगी। यदि आप नीचे दी गई सभी अर्हताओं की पूर्ति करते है तो आपका नाम महतारी वंदन योजना की प्रारंभिक सूचि में अवश्य होने चाहिए। अनंतिम सूचि देखने से पहले आप निर्धारित अर्हताओं की जानकारी यहाँ जान लेवें।
महतारी वंदन निर्धारित अर्हताएं –
- विवाहित महिलाएं जिनकी आयु 01 जनवरी 2024 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष पूर्ण हो गई हो।
- आवेदक महिला छत्तीसगढ़ राज्य का मूलनिवासी / स्थाई निवासी हो।
- विधवा , तलाकशुदा , परित्यकता महिला भी योजना हेतु पात्र होंगे।
महतारी वंदन हेतु अपात्रता
- जिनके परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता हो।
- जिनके परिवार के कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में हो।
- जिनके परिवार के कोई भी सदस्य पूर्व / वर्तमान मे सांसद या विधायक हो।
- भारत सरकार या राज्य सरकार के बोर्ड निगम में जिनके परिवार के कोई भी सदस्य अध्यक्ष या उपाध्यक्ष न हो।
महतारी वंदन की प्रारंभिक सूचि में अपना नाम ऐसे देखें
- महतारी वंदन योजना के तहत अनंतिम सूचि देखने के लिए सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट – https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहाँ पर आपको विभिन्न विकल्प जैसे – आवेदन की स्थिति , आवेदन पत्र , शपथ पत्र , योजना से जुड़े आदेश , पात्र महिलाओं की अनंतिम सूचि , पात्र महिलाओं की अंतिम सूचि आदि विकल्प दिखाई देंगे।
- अनंतिम सूचि देखने के लिए निम्न जानकारी को भरें – जिला , क्षेत्र , ब्लाक / नगरीय निकाय , परियोजना , सेक्टर , गाँव / वार्ड , आंगनबाड़ी केंद्र का नाम भरने पर प्रारभिक सूचि ओपन हो जाएगी।
- उक्त सूचि में नाम होने पर या नाम नहीं होने पर आप दावा आपत्ति भी लगा सकते है।
- दावा आपत्ति के बाद पुनः अंतिम सूचि का प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम सूचि में नाम होने पर 08 मार्च को पहली क़िस्त का भुगतान किया जाएगा।
- इस तरह से आप महतारी वंदन योजना की सौगात मिलने वाले महिलाओं की सूचि अपने मोबाइल से घर बैठे निकाल सकते है। प्रारम्भिक सूचि में नाम होने पर ही महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीँ कई महिलाओं के नाम गायब होने से उनमे निराशा भी है।
सारांश – आज के इस आर्टिकल पर हमने महतारी वंदन योजना के प्रारंभिक चयन लिस्ट में नाम गायब तो नहीं उसकी जानकारी देखने के लिए हमने इस आर्टिकल पर जानकारी उपलब्ध कराया है। यदि आपने महतारी वंदन योजना का फार्म भरा है और महतारी वंदन योजना की प्रारंभिक सूचि में अपना नाम देखना चाहते है तो , दी गई जानकारी के अनुसार आप अपने नाम की जाँच कर सकते है।
अन्य जानकारियां इसे भी अवश्य देखें
धान बोनस का पैसा कब खाता में आएगा।
एक मुश्त मिलेगा धान बोनस ,, मुख्य मंत्री का ऐलान।