महिलाओं के लिए 10 बेस्ट सरकारी योजनाएं कौन – कौन सी है

महिलाओं के लिए सरकारी योजना , महिलाओं के लिए बेस्ट सरकारी योजनाएं , गांव की महिलाओं के लिए योजना , महिलाओं के लिए कौन – कौन सी योजनाएं चल रही है , Mahilayon Ke Liye Sarkari Yojana , Mahilayon Ke Liye 10 Best Government Schemes , Gaon Ki Mahilayon Ki Yojana , Mahilayon Ke Liye Kaun – Kaun Si Yojnaye Chal Rahi Hai

नया राशन कार्ड का वितरण शुरू , ऐसे प्राप्त करें अपना नया राशन कार्ड।

महतारी वंदन योजना चयन सूचि डाउनलोड करें।

महिलाओं के लिए 10 बेस्ट योजनाएं – केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के द्वारा देश के नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की कई योजनाएं सिर्फ महिलाओं के लिए ही लाई गई है। वैसे देश में तो गरीब , मजदूर , किसान , बेरोजगार हेतु कई योजनाएं चल रही है लेकिन आज हम आप लोगो को मुख्य रूप से महिलाओं के लिए संचालित हो रही 10 बेस्ट सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे।

मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के दिशा में कई कदम उठाए गए है , जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाएं उठा रही है। सरकार का प्रमुख उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के बराबर कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ें।

छ.ग. राशन कार्ड नवीनीकरण एप यहाँ डाउनलोड करें।

राशन कार्ड का नवीनीकरण कैसे करें।

न्यू योजना – छ.ग. महतारी वंदन योजना।

लड़कियों के लिए 10 बेस्ट सरकारी योजना की जानकारी यहाँ देखें।

केंद्र एवं राज्य सरकार की कई योजनाओं के कारण ही आज महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने लगी है। लेकिन समाज में अभी भी कुछ रूढ़िवादी परंपरा भरी हुई है जिसे दूर करने का प्रयास जारी है। समाज में लड़कियों को आज भी बोझ समझा जाता है उन्हें बेटों के बराबर तवज्जो नहीं दिया जाता , घर से लेकर समाज में उन्हें निम्न समझा जाता है।

इन्ही सब कारणों से महिलाएं पिछड़ जाती है। जिस कारण से उनका शारीरिक , मानसिक एवं सामाजिक विकास प्रभावित होती है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक , आर्थिक स्तर को ऊपर उठाया जा रहा है। आज के इस आर्टिकल में आप महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान हेतु चलाए जा रहे 10 बेस्ट सरकारी योजनाओं के बारे में जानेंगे।

महिलाओं के लिए 10 बेस्ट सरकारी योजनाएं कौन – कौन सी है

महिलाओं के उत्थान हेतु चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी हमने यहाँ दिया है। कृपया सभी जानकारी को अच्छे से पढ़े और सभी योजनाओं का पात्रता अनुसार लाभ उठायें –

  • प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना
  • महतारी वंदन योजना
  • फ्री सिलाई मशीन योजना
  • फ्री आटा चक्की वितरण योजना
  • लाडली बहना योजना
  • नारी सम्मान योजना
  • सखी – वन स्टॉप सेंटर योजना
  • प्रधान मंत्री मातृत्व वन्दना योजना
  • आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना
  • मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना
  • प्रधान मंत्री समर्थ योजना

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 01 मई 2016 से की गई थी। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्ग परिवार के महिलाओं को घरेलु गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का लाभ अब तक करोड़ों महिलाओं के द्वारा उठाया जा चूका है। यदि आप भी प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ उठाना चाहते है तो तत्काल आवेदन कर सकते है। प्रधान मंत्री मोदी जी द्वारा उज्ज्वल योजना 2.0 शुरुआत 10 अगस्त 2021 को पुनः की गई। उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत बीपीएल परिवारों को बिलकुल मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ ओपन करें।

फ्री सिलाई मशीन योजना

Free Silai Machine Yojana हमारे देश के माननीय प्रधान मंत्री द्वारा एक नई योजना का आरम्भ किया गया है। जिसका नाम फ्री सिलाई मशीन योजना 2023 – 24 है। हमारे देश के महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस योजना को प्रारम्भ की गई है। इस योजना के तहत देश के गरीब , मध्यम वर्गीय एवं निम्न वर्गीय महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस फ्री सिलाई मशीन योजना का शुरुआत किया गया है। इस योजना के तहत घरेलु कामकाजी महिला अपने आय में वृद्धि कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनेगी। साथ ही उनके जीवन यापन के स्तर में सुधार होगा। अधिक जानकारी के लिए यहाँ ओपन करें।

फ्री आटा चक्की योजना

Free Flour Meal हमारे देश में महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार के द्वारा लगातार कई बेहतरीन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। नारी शक्ति को बढ़ावा देने और नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर घरेलु कामकाजी महिलाओं हेतु फ्री आटा चक्की योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के तहत घरेलु कामकाजी महिलाओं को Free Atta Chakki Scheme / फ्री आटा चक्की योजना के तहत Free Flour Mill Machine दिया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ ओपन करें।

लाडली बहना योजना

माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के करीब एक करोड़ से भी अधिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं हेतु मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत प्रदेश के एक करोड़ से भी अधिक पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रु. की आर्थिक मदद दी जाएगी।  यदि आप भी गरीबी रेखा नीचे अथवा मध्यम वर्ग परिवार की घरेलु महिला है तो आप भी इस योजना का फायदा उठा सकते है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ ओपन करें।

नारी सम्मान योजना

नारी सम्मान योजना का ऐलान माननीय पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ द्वारा की कई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को प्रति माह 2000 रु. देने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में यदि आगामी विधान सभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार आएगी तो राज्य की सभी पात्र महिलाओं को नारी सम्मान योजना के 1500 रु. और गैस सिलेंडर भराने के 500 रु. इस तरह से कुल प्रति माह 2000 रु. दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए अभी से आवेदन शुरू हो गया है। नारी सम्मान योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी हेतु यहाँ ओपन करें।

सखी – वन स्टाप सेंटर

भारत सरकार द्वारा हिंसा से प्रभावित महिलाओं का समर्थन एवं सहायता के लिए 01 अप्रैल 2015 से वन स्टॉप सेंटर लागू किया है। यह योजना मूल रूप से सखी के नाम से जानी जाती है। इस योजना के अंतर्गत देश के हर जनपद में वन स्टॉप सेंटर बनाए जाने की योजना है। फिलहाल देश के सभी जिलों में सखी – वन स्टॉप सेंटर संचालित है। सखी – वन स्टॉप सेंटर का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार के साथ मिलकर किया जाता है। सखी – वन स्टॉप सेंटर योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए यहाँ ओपन करें।

प्रधान मंत्री मातृत्व वन्दना योजना

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana प्रधान मंत्री मातृत्व वन्दना योजना की शुरुआत माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई है। इस योजना का लाभ देश के सभी गर्भवती माताओं एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दिया जाता है। यदि आप भी गर्भवती महिला है या आपके परिवार में कोई गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली महिला है तो प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना / गर्भवती सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करके 6000 रु. की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ ओपन करें।

आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना

Aanganbadi Labharthi Yojana आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने किया है। इस योजना का लाभ 6 वर्ष तक बच्चों और गर्भवती माताओं को दिया जा रहा है। आप सभी को ज्ञात होगा कि पिछले दो – तीन वर्षो में कोरोना महामारी के कारण स्कूल , कालेज के साथ – आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन प्रभावित हुआ था। जिस कारण से बच्चों और माताओं को पौष्टिक आहार से वंचित होना पड़ रहा था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों के के खाते में प्रतिमाह 1500 रु, देने की योजना की शुरुआत किए है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ ओपन करें

मुख्य मंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना

मुख्य मंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश की एक बेहतरीन योजना है। इस योजना के तहत गरीब एवं मध्यम परिवार की बेटियों की शादी पर राज्य सरकार के द्वारा 50 हजार रूपये की खर्च की जाती है। मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत एक ही मंडप पर सैकड़ों जोड़े बेटे – बेटियों (वर – वधु) की शादी की जाती है। सामूहिक विवाह हेतु प्रत्येक जोड़े के हिसाब से 50 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाती है। सहायता राशि का उपयोग शादी सामग्री एवं उपहार पर खर्च किया जाता है। इस योजना के तहत शादी करने पर बेटियों की उम्र 18 वर्ष एवं लड़कों का उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ ओपन करें।

प्रधान मंत्री समर्थ योजना

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्थानीय रोजगार के उद्देश्य से कढ़ाई , बुनाई , सिलाई , मेहंदी , ब्यूटी पार्लर आदि की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के पश्चात महिलाएं स्वयं का व्यवसाय शुरू कर अपनी आर्थिक स्तर में सुधार ला सकती है। इस योजना के सन्दर्भ में अधिक जानकारी के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर सकते है। प्रधान मंत्री समर्थ योजना का संचालन पुरे राज्यों में किया जाता है।

सारांश – केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु संचालित प्रमुख सरकारी योजनाओं के बारे में हमने विस्तार से बताया है। उम्मीद है यह जानकारी आपको अच्छी लगेगी। किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए सम्बंधित योजना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी को अवश्य पढ़ें। महिलाओं के सामजिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए सभी योजनाओं का अवश्य लाभ उठायें। कृपया इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगो तक अवश्य शेयर करें ,,, धन्यवाद।

FAQ / अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिलाओं के लिए कौन – कौन से योजनाए चल रही है ?

महिलाओं के लिए संचालित प्रमुख 10 योजनाओं की जानकारी हमने दिया है। कृपया अच्छे से अवश्य अध्ययन करें।

सरकारी योजाना का लाभ कैसे ले ?

सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए विभाग को ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन पश्चात् योजना का लाभ लिया जा सकता है।

केंद्र सरकार महिलाओं के लिए कौन – कौन सी योजना चला रही है ?

केंद्र सरकार महिलाओं के लिए प्रमुख रूप से उज्ज्वला योजना , फ्री सिलाई मशीन योजना , फ्री आटा चक्की योजना , मातृत्व वन्दना योजना , सखी – वन स्टॉप सेंटर योजना , प्रधान मंत्री समर्थ योजना आदि।

Leave a Comment