महतारी वंदन योजना का लाभ किसे मिलेगा , महतारी वंदन योजना चयन लिस्ट कैसे निकाले , महतारी वंदन अनंतिम सूचि कैसे देखें , महतारी वंदन योजना लाभार्थी लिस्ट कैसे निकाले।
इन महिलाओं की खुली किस्मत महतारी वंदन योजना का मिलेगा लाभ – छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत राज्य के विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रु. की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा। महिलाओं को इस योजना का लाभ देने के लिए पात्र महिलाओं की प्रारंभिक सूचि का प्रकाशन हो गया है। प्रारंभिक सूचि में जिन – जिन महिलाओं का नाम है उन महिलाओं को ही महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा। हालाँकि अभी दावा आपत्ति के बाद अंतिम सूचि और जारी की जाएगी। लेकिन प्रारंभिक सूचि में परिवर्तन होने की बहुत कम उम्मीद है। अतः जिन महिलाओं के नाम प्रारंभिक सूचि में है उन महिलाओं का इस योजना का लाभ मिलना तय है।
महतारी वंदन योजना आवेदन एप इंस्टाल करें।
राशन कार्ड नवीनीकरण एप इंस्टाल करें।
नया राशन कार्ड का वितरण शुरू , ऐसे प्राप्त करें अपना नया राशन कार्ड।
महतारी वंदन योजना संक्षिप्त विवरण
प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है , जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
महतारी वंदन योजना के उद्देश्य
राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन एक निश्चित उदेश्यों की पूर्ति के लिए प्रारम्भ किया है। ज्ञात हो कि हमारे देश , समाज , सोसायटी आदि में महिलाओं की स्तर पुरुषों के मुकाबले आर्थिक रूप से कम आंकी जाती है। जिस कारण से महिलाओं को भेदभाव , शोषण , असमानता सहित कई कष्टों को सहना पड़ता है। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखकर महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। महतारी वंदन योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्न है –
- महिलाओं के स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना।
- महिलाओं को आर्थिक रूप से और भी अधिक स्वावलम्बी बनाना।
- परिवार स्तर में निर्णय लिए जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना।
- समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता , जागरूकता की कमी आदि को दूर करना।
- स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
08 मार्च को होगा पहले क़िस्त का भुगतान
देश के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राज्य के विवाहित एवं पात्र महिलाओं को 08 मार्च महिला दिवस के शुभ अवसर पर पहली क़िस्त का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना के पहली क़िस्त के राशि के भुगतान के लिए माननीय प्रधान मंत्री छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। राजधानी रायपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से ही राज्य के लाखों महिलाओं को पहली क़िस्त का भुगतान किया जाएगा। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के सभी विवाहित महिलाओं को प्रति माह एक हजार रूपये देने का वादा किया था।
इन महिलाओं की खुली किस्मत ,, मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए राज्य सरकार के द्वारा कुछ आवश्यक निर्धारित अर्हताएं रखी गई है। उक्त अर्हताओं की पूर्ति करने वाले विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रु. के दर से प्रति वर्ष 12000 रु. की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यहाँ पर आप महतारी वंदन योजना के तहत चयनित महिलाओं की प्रारंभिक सूचि जारी की गई है , उक्त सूचि का अवलोकन आप निम्नानुसार से कर सकते है। प्रारंभिक सूचि में नाम होने पर ही महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रारंभिक चयन सूचि को ऐसे देखें –
- महतारी वंदन योजना के तहत अनंतिम सूचि देखने के लिए सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट – https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहाँ पर आपको विभिन्न विकल्प जैसे – आवेदन की स्थिति , आवेदन पत्र , शपथ पत्र , योजना से जुड़े आदेश , पात्र महिलाओं की अनंतिम सूचि , पात्र महिलाओं की अंतिम सूचि आदि विकल्प दिखाई देंगे।
- अनंतिम सूचि देखने के लिए निम्न जानकारी को भरें – जिला , क्षेत्र , ब्लाक / नगरीय निकाय , परियोजना , सेक्टर , गाँव / वार्ड , आंगनबाड़ी केंद्र का नाम भरने पर प्रारभिक सूचि ओपन हो जाएगी।
- उक्त सूचि में नाम होने पर या नाम नहीं होने पर आप दावा आपत्ति भी लगा सकते है।
- दावा आपत्ति के बाद पुनः अंतिम सूचि का प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम सूचि में नाम होने पर 08 मार्च को पहली क़िस्त का भुगतान किया जाएगा।
- इस तरह से आप महतारी वंदन योजना की सौगात मिलने वाले महिलाओं की सूचि अपने मोबाइल से घर बैठे निकाल सकते है। प्रारम्भिक सूचि में नाम होने पर ही महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
सारांश – आज के इस आर्टिकल पर हमने महतारी वंदन योजना की सौगात मिलने वाले महिलाओं की सूचि कैसे निकाले उसकी जानकारी हमने इस आर्टिकल के माध्यम से शेयर किया है। उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार आप भी जानकारी देख पाएंगे। महतारी वंदन योजना से जुड़े अन्य सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए आप हमारे इस वेबसाइट पर नियमित विजिट कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप हमें कमेंट करें ,,,, धन्यवाद।
अन्य जानकारियां इसे भी अवश्य देखें
धान बोनस का पैसा कब खाता में आएगा।
एक मुश्त मिलेगा धान बोनस ,, मुख्य मंत्री का ऐलान।