छ.ग. 3217 रु. प्रति क्विंटल बिकेगा धान , 14 फसलों के एमएसपी में वृद्धि

धान सहित 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि – प्रदेश के किसानों से अब 3217 रु. में प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जाएगी। पिछले दिनों हुई केंद्रीय केबिनेट के बैठक में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए धान सहित 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य / एमएसपी में वृद्धि की गई। धान के समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 117 रु. की वृद्धि हुई वहीँ रामतिल फसल पर सबसे अधिक 983 रु. प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई।

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगी 3217 रु. प्रति क्विंटल धान का भाव

केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद अब देश भर में धान का समर्थन मूल्य 2183 रु से बढ़कर 2300 रु. हो जाएगी। वहीँ छत्तीसगढ़ प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को 917 रु. प्रति क्विंटल इनपुट सब्सिडी के साथ प्रति क्विंटल 3217 रु. धान खरीदी पर भुगतान किया जाएगा। जिन फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है उनमे धान , कपास एवं दलहन फसल सहित कुल 14 फसलें शामिल है। तिल के फसल में 632 रु. और अरहर की दाल के एमएसपी पर 550 रु. की वृद्धि की गई है।

सत्र 2024 – 25 से ही किसानों को मिलेगी लाभ

एमएसपी की नई दरें वर्ष 2024 – 25 के लिए तय की गई है। केबिनेट के बैठक के बाद केंद्रीय एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि धान की एमएसपी में प्रति क्विंटल 117 की वृद्धि की गई है। अब किसान अपने धान को 2300 रु. प्रति क्विंटल के भाव से बेच सकेंगे। नए एमएसपी पर 2 लाख करोड़ रूपये खर्च होंगे। यह रकम पिछले वर्ष की तुलना में 35 हजार करोड़ रूपये ज्यादा है। फसलों के सुरक्षा के लिए पंचायत स्तर पर दो लाख नए गोदाम बनाने का भी निर्णय लिया गया है।

प्रदेश के 25 लाख किसान होंगे लाभान्वित

छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों को एमएसपी में वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। प्रदेश के कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति क्विंटल धान की खरीदी पर 917 रु. की इनपुट सब्सिडी दी जाती है। ज्ञात हो कि राज्य में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाती है। पिछले खरीफ सीजन में राज्य की भाजपा सरकार ने रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की थी। इस वर्ष 150 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी का नया रिकार्ड देखने को मिल सकती है। प्रदेश के किसानों को पिछले वर्ष लगभग 30 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किया गया था।

वर्ष 2024 – 25 हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य सूचि

फसलएमएसपी 2024 – 25एमएसपी 2023 – 24वृद्धि हुआ
धान सामान्य23002183117
धान ए ग्रेड23202203117
ज्वार हाइब्रिड33713180191
ज्वार मालदंडी34213225196
बाजरा26252500125
रागी42903846444
मक्का22252090135
अरहर75507000550
मुंग86828558124
उड़द74006950450
मूंगफली67836377406
सूरजमुखी72806760520
सोयाबीन48924600292
तिल92678635632
रामतिल87177734983
कपास सामान्य71216620501
कपास उन्नत75217020501

क्या होता है एमएसपी

गौरतलब है कि एमएसपी वह निर्धारित मूल्य होती है जो किसानों को उपज की लागत की तुलना में लगभग डेढ़ गुना ज्यादा होता है। कमीशन फार एग्रीकल्चर कास्ट एंड प्राइजेस की सिफारिश पर केंद्र और राज्य सरकार आपसी विमर्श के बाद इसे तय करती है।

अन्य जानकारियां इसे भी अवश्य देखें

महतारी वंदन योजना 2.0 ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन।

महतारी वंदन योजना ऑनलाइन आवेदन हेतु मोबाइल एप यहाँ इंस्टाल करें।

फ्री में सिलाई मशीन प्राप्त करने के लिए महिलाएं ऐसे तत्काल करें आवेदन।

किसानों की नया कर्जमाफी लिस्ट जारी , देखें सूचि।

इन महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि की होगी वसूली।

Leave a Comment