छ.ग. धान बोनस लिस्ट 2023 – 24 कैसे डाउनलोड करे , धान बोनस भुगतान 12 मार्च , धान बोनस प्रति क्विंटल 917 रु. भुगतान , धान बोनस प्रति एकड़ 19257 रु. होगा भुगतान , कृषक उन्नति योजना धान बोनस 2024 , किसानों को 13000 करोड़ रूपये का होगा भुगतान , Dhaan Bonus List 2023-24 Download Link
धान बोनस का भुगतान सिर्फ इन किसानों को , लिस्ट डाउनलोड करें।
धान बोनस लिस्ट 2023 – 24 – प्रदेश के किसानों को 12 मार्च को धान बोनस का भुगतान किया जाएगा। कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के किसानों को 13000 करोड़ राशि एकमुश्त जारी की जाएगी। धान बोनस का भुगतान उन्ही किसानों को की जाएगी जिन्होंने विपणन वर्ष 2023 – 24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केंद्र में धान का विक्रय किया हो। आज के इस आर्टिकल पर हम धान बोनस भुगतान लिस्ट अर्थात कौन – कौन से किसानों को धान बोनस भुगतान की जाएगी उन किसानों की सूचि जिलावार एवं सोसायटी अनुसार कैसे देख सकते है उसकी जानकारी यहाँ साझा कर रहे है।
आज के इस आर्टिकल में हम धान बोनस लिस्ट कैसे डाउनलोड कर सकते है उसकी जानकारी यहाँ दे रहे है। यदि आप एक किसान है या किसान के परिवार से है तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य देखें। कृषक उन्नति योजना के तहत उन किसानों को ही बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा जिन किसानों का नाम धान बोनस भुगतान लिस्ट 2023 – 24 में होगा। धान बोनस लिस्ट को आप जिला वार एवं धान उपार्जन केंद्र अनुसार डाउनलोड कर अध्ययन कर सकते है। धान उपार्जन लिस्ट में नाम होने पर ही बोनस राशि प्रदान की जाएगी। धान बोनस लिस्ट कैसे डाउनलोड कर सकते है , उसकी जानकारी हम इस आर्टिकल पर दे रहे है कृपया इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य देखें।
3100 रु. के दर से की गई धान की खरीदी
राज्य सरकार ने इस वर्ष प्रदेश के किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल के दर से धान की खरीदी की है। लेकिन राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल 2183 रु. के दर से भुगतान किया गया है। धान खरीदी की अंतर राशि 917 रु. प्रति क्विंटल जो है उसे कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को एक मुश्त भुगतान 12 मार्च को किया जा रहा है।
महतारी वंदन आवेदन एप इंस्टाल करें।
ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने सत्ता में आने से पहले 3100 रु. की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करने का वादा किया था। वादा के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी हो गई 3100 रु. के दर से राशि भुगतान की तैयारी है। राज्य सरकार धान खरीदी अंतर राशि को 12 मार्च 2024 को किसानों के खाते में ट्रांसफर करेगी।
नया राशन कार्ड वितरण शुरू ,, ऐसे प्राप्त करें अपना नया राशन कार्ड।
कृषक उन्नति योजना के माध्यम से होगा बोनस का भुगतान
राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना लागू किया है। इससे पहले भी पूर्ववर्ती सरकार ने धान बोनस भुगतान के लिए किसान न्याय योजना लागू किया था। राज्य में सत्ता बदलते ही योजना भी बदल गई। किसान न्याय योजना के स्थान पर कृषक उन्नति योजना लागू हो गई है। इस योजना के माध्यम से ही धान बोनस का 13000 करोड़ रूपये किसानों को भुगतान की जाएगी। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को किसानों को योजना के माध्यम से ही भुगतान किया जा सकता है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने किसान न्याय योजना लागू किया है। किसानों को 917 रु. प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि अर्थात बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा।
कृषक उन्नति योजना संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | कृषक उन्नति योजना |
उद्देश्य | धान खरीदी अंतर राशि भुगतान |
विपणन वर्ष | 2023 – 24 |
बोनस राशि | प्रति क्विंटल 917 रु. |
प्रति एकड़ भुगतान राशि | 19257 रु. |
विभाग | cg khadya |
धान बोनस लिस्ट डाउनलोड करें
- धान बोनस भुगतान के लिए किसानों की सूचि देखने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर cg khadya लिख कर सर्च करें।
- सर्च करते ही विभिन्न ऑप्शन दिखाई देगी जिसमे से खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ के ऑप्शन को ओपन करें।
- अब आपके सामने खाद्य विभाग की आधिकारिक पेज ओपन हो जायेगा जिसमे से आपको नीले रंग में विभिन्न ऑप्शन जैसे – जनभागीदारी , प्रधान मंत्री उज्जवला योजना , सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से जनभागीदारी को ओपन करना है।
- इसके बाद आपको 2023 – 24 धान खरीदी की जानकारी के नीचे दी गई विभिन्न विकल्प में से किसानों के विवरण ऑप्शन को ओपन करना होगा।
- अब आपके सामने जिलों की सूचि दिखाई देने लगेगी। आप जिस भी जिले के अंतर्गत आते है उस जिले पर क्लिक करें।
- जिले पर क्लिक करते ही समिति उपार्जन केंद्र की लिस्ट दिखाई देगी। आप जिस भी समिति पर धान विक्रय किया है उक्त समिति उपार्जन केंद्र पर क्लिक करें।
- समिति उपार्जन केंद्र पर क्लिक करते ही उस समिति पर धान विक्रय करने वाले किसानों की लिस्ट ओपन हो जाएगी। उक्त लिस्ट को आप अध्ययन करें। उक्त लिस्ट में नाम होने पर ही आपको धान बोनस की राशि अर्थात अंतर राशि भुगतान किया जाएगा।
सारांश – आज के इस आर्टिकल पर हमने धान खरीदी की अंतर राशि कौन – कौन से किसानों को की जाएगी उस लिस्ट को कैसे डाउनलोड कर सकते है अर्थात धान बोनस लिस्ट कैसे देखें उसकी जानकारी हमने आज के इस आर्टिकल पर उपलब्ध कराया है। उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी अनुसार आप धान बोनस भुगतान होने वाले किसानों की सूचि को डाउनलोड का पाएंगे। इस जानकारी को अन्य लोगो तक अवश्य शेयर करें ,,,,, धन्यवाद।
अन्य जानकारियां इसे भी अवश्य देखें
महतारी वंदन अंतिम चयन सूचि डाउनलोड करें।
महतारी वंदन पहली क़िस्त का भुगतान 10 मार्च को।