महतारी वंदन अंतिम सूचि जारी , फ़ाइनल लिस्ट यहाँ डाउनलोड करें

महतारी वंदन फ़ाइनल लाभार्थी सूचि जारी , महतारी वंदन अंतिम सूचि जारी , छ.ग. महतारी वंदन एप , महतारी वंदन अंतिम लिस्ट कैसे निकाले , CG Mahtari Vandan Selection Final List 2024 Download

महतारी वंदन अंतिम लिस्ट डाउनलोड – छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की अंतिम एवं फ़ाइनल लिस्ट जारी हो गई है। अंतिम लिस्ट में नाम होने पर ही महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत राज्य के विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रु. की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महतारी वंदन योजना के तहत 05 फरवरी से 20 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन किया गया। 25 फरवरी तक दावा आपत्ति के बाद आज 01 मार्च को फ़ाइनल एवं अंतिम सूचि जारी कर दी गई है।

महतारी वंदन योजना आवेदन एप इंस्टाल करें।

महतारी वंदन योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिन महिलाओं का नाम महतारी वंदन योजना की अंतिम लिस्ट में सम्मिलित रहेगी। अंतिम लिस्ट जारी करने से पहले अनंतिम सूचि जारी कर दावा आपत्ति मांगी गई थी। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद आज महतारी वंदन योजना की अंतिम एवं फ़ाइनल सूचि जारी कर दी गई है। आज के इस आर्टिकल पर हम महतारी वंदन योजना के अंतिम सूचि में अपना नाम कैसे देखें और अंतिम सूचि कैसे डाउनलोड करें उसकी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे।

नया राशन कार्ड लिस्ट 2024 डाउनलोड करें।

महतारी वंदन योजना के बारे में संक्षिप्त विवरण

प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है , जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

महतारी वंदन योजना के उद्देश्य

  • महिलाओं के स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना।
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से और भी अधिक स्वावलम्बी बनाना।
  • परिवार स्तर में निर्णय लिए जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना।
  • समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता , जागरूकता की कमी आदि को दूर करना।
  • स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलम्बन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।

महतारी वंदन पहली क़िस्त भुगतान

महतारी वंदन योजना का पहली क़िस्त का भुगतान विश्व महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को किया जाएगा। महतारी वंदन योजना के पहली क़िस्त भुगतान के लिए माननीय प्रधान मंत्री छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। राजधानी रायपुर में महतारी वंदन योजना के पहले क़िस्त का भुगतान हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिलाओं के बैंक खाते में माननीय प्रधान मंत्री के द्वारा डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट राशि ट्रांसफर की जाएगी। महतारी वंदन की अंतिम लिस्ट में नाम होने पर ही महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

महतारी वंदन अंतिम लिस्ट ऐसे देखें

  • छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की अंतिम लिस्ट में नाम देखने के लिए सबसे पहले महतारी वंदन की आधिकारिक पोर्टल – https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाना होगा।
  • आधिकारिक पोर्टल में जाने के बाद आपको विभिन्न विकल्प जैसे –
  • आवेदन की स्थिति
  • अनंतिम सूचि
  • अंतिम सूचि
  • आवेदन पत्र
  • शपथ पत्र
  • छ.ग. शासन द्वारा जारी आदेश
  • संपर्क नंबर
  • उक्त ऑप्शन में से आपको अंतिम सूचि के विकल्प को ओपन करना होगा।
  • अंतिम सूचि के विकल्प को ओपन करते ही विभिन्न जानकारियां दर्ज करने के लिए ऑप्शन दिखाई देगी जैसे – जिला , क्षेत्र , ब्लाक / नगरीय , परियोजना , सेक्टर , गाँव , वार्ड एवं आंगनबाड़ी केंद्र के नाम को सही – सही भरना होगा।
  • उक्त सभी जानकारी को सही – सही भरने के बाद अंतिम सूचि ओपन हो जाएगी। अंतिम सूचि में आप अपना नाम देख सकते है।
  • इस तरह से आप घर बैठे अपने मोबाइल से अंतिम लिस्ट अर्थात फ़ाइनल चयन सूचि डाउनलोड कर सकते है।

सारांश – आज के इस आर्टिकल पर हमने महतारी वंदन योजना की फ़ाइनल अर्थात अंतिम सूचि कैसे डाउनलोड करें उसकी जानकारी हमने इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध कराया है। ऊपर दी गई जानकारी अनुसार आप महतारी वंदन योजना की अंतिम चयन लिस्ट को डाउनलोड कर अध्ययन कर सकते है। कृपया इस जानकारी को अन्य लोगो तक अवश्य शेयर करें ,,,,, धन्यवाद।

अन्य जानकारियां इसे भी अवश्य देखें

महिलाओं के लिए 10 बेस्ट सरकारी योजना।

एक मुश्त मिलेगा धान बोनस ,, मुख्य मंत्री का ऐलान।

धान बोनस का भुगतान इस दिन होगा – मुख्यमंत्री।

Leave a Comment