कृषक उन्नति योजना क्या है , धान खरीदी अंतर राशि भुगतान , प्रति क्विंटल 917 रु. मिलेगा बोनस राशि , धान बोनस कितना मिलेगा , कृषक उन्नति पात्र किसानों की सूचि , कौन – कौन से किसानों को मिलेगा धान बोनस , CG Krishak Unnati Yojana 2024 , CG Padday Bonus Bhugtaan
छ. ग. कृषक उन्नति योजना – छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी अंतर राशि भुगतान करने के लिए ही वर्तमान सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना को लागू की गई है। इससे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को योजना के माध्यम से भुगतान किया जाता है।
महतारी वंदन योजना चयन सूचि यहाँ देखें।
कृषक उन्नति योजना में 12000 करोड़ रूपये का होगा भुगतान
राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को भुगतान करने के लिए बजट में 12000 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया है। किसानों से खरीदी किये गए धान के अंतर राशि का भुगतान इस राशि के माध्यम से की जाएगी। कृषक उन्नति योजना की शुरुआत होते ही बहुत से किसानों के ये कमेंट आ रहा है कि कृषक उन्नति योजना का लाभ किन – किन किसानों को मिलेगी। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम इस योजना से जुड़े सम्पूर्ण जानकारी को यहाँ पर हम साझा करते है। यदि आप एक किसान है या किसान परिवार से है तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें ताकि इस योजना का लाभ लिया जा सके।
इन किसानों को मिलेगी कृषक उन्नति योजना का लाभ
राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ा अनुसार विपणन वर्ष 2023 – 24 में प्रदेश के लगभग 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। इन किसानों को वर्तमान में प्रति क्विंटल 2183 रु. के दर से राशि का भुगतान किया गया है। धान खरीदी की जो अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रु. है इस राशि को पंजीकृत विपणन वर्ष 2023 – 24 में सभी 24 लाख 72 हजार किसानों को जारी की जाएगी। किसानों को बोनस राशि का भुगतान बेचे गए धान पर प्रति क्विंटल 917 रु. दी जाएगी।
3100 रु. के हिसाब से खरीदी की गई धान
राज्य सरकार ने इस वर्ष प्रदेश के किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल के दर से धान की खरीदी की है। लेकिन राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल 2183 रु. के दर से भुगतान किया गया है। धान खरीदी की अंतर राशि 917 रु. प्रति क्विंटल जो है उसे कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को एक मुश्त भुगतान की जाएगी। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने सत्ता में आने से पहले 3100 रु. की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करने का वादा किया था। वादा के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी हो गई 3100 रु. के दर से राशि भुगतान की तैयारी है। राज्य सरकार धान खरीदी अंतर राशि को बहुत जल्द किसानों के खाते में ट्रांसफर करेगी।
खरीफ विपणन वर्ष 2023 – 24 समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन
धान कॉमन - 2183 रु. प्रति क्विंटल
धान ग्रेड A – 2203 प्रति क्विंटल
प्रति एकड़ खरीदी - 21 क्विंटल
प्रति एकड़ भुगतान – 3100 रु.
अंतर राशि - 917 रु. एवं 897 रु. प्रति एकड़
धान खरीदी तिथि – 01 नवंबर 2023 से 04 फरवरी 2024 तक
अंतर राशि भुगतान योजना - कृषक उन्नति योजना 2024
कुल धान उपार्जन विपणन वर्ष 2023 / 24 – 145 लाख मीट्रिक टन
धान खरीदी अंतर राशि का भुगतान कैसे होगा
राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई है। किसानों को वर्तमान में 2183 रु और 2203 रु. प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान की गई है। धान खरीदी की अंतर राशि अर्थात बोनस राशि का भुगतान अब किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत की जा रही है। धान खरीदी अंतर राशि किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट डीबीटी के माध्यम से बैंक द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा। इस तरह से किसानों के बैंक खाते में धान बोनस की राशि एकमुश्त जाएगी। धान बोनस का भुगतान उन्ही किसानों को होगी जिन्होंने इस विपणन वर्ष में धान बेचा हो।
सारांश – आज के इस आर्टिकल पर हमने राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना के बारे में बताया है। इस योजना के तहत ही किसानों को प्रति क्विंटल 917 रु. के हिसाब से बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार किसानों को बोनस राशि का भुगतान आगामी लोक सभा चुनाव से पहले हो जाएगी।
अन्य जानकारियां इसे भी अवश्य देखें
महतारी वंदन योजना मोबाइल एप ऐसे इंस्टाल करें।
महतारी वंदन योजना आवेदन वेबसाइट।