19257 रु. भुगतान होगा धान बोनस

छ.ग. धान बोनस भुगतान 2024 , कृषक उन्नति योजना बोनस भुगतान , CG Paddy Bonus Bhugtan 2024 , धान बोनस भुगतान लिस्ट 2024 , धान खरीदी अंतर राशि भुगतान , 917 रु. प्रति क्विंटल धान बोनस भुगतान , बोनस भुगतान हेतु केबिनेट में मंजूरी।

बोनस भुगतान लिस्ट डाउनलोड करें।

कृषक उन्नति योजना , धान बोनस भुगतान – छत्तीसगढ़ के किसानों को होली से पहले बड़ी सौगात मिलने जा रहा है। धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान 12 मार्च को माननीय मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय जी करेंगे। प्रदेश के किसानों के खाते में धान खरीदी की अंतर राशि अर्थात बोनस राशि के भुगतान हेतु 13000 करोड़ रूपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किये जाएंगे। बोनस राशि का इंतज़ार प्रदेश के किसान बेसब्री से कर रहे थे। आखिरकार प्रदेश के विष्णु सरकार ने इंतजार को ख़त्म करते हुए 12 मार्च को राशि ट्रांसफर करने की घोषणा कर दी। केबिनेट बैठक में कृषक उन्नति योजना को मंजूरी मिल गई है। इस योजना के माध्यम से ही बोनस राशि प्रति एकड़ 19257 रु. दिया जाएगा।

12 मार्च को एकमुश्त धान बोनस भुगतान – मुख्य मंत्री।

महतारी वंदन चयन सूचि पीडीएफ यहाँ डाउनलोड करें।

छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन का लाभ मिलना प्रारम्भ।

12 मार्च को किसानों के खाते में जाएगी बोनस राशि

मुख्य मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान 12 मार्च को उनके बैंक खाते में करेंगे। मुख्य मंत्री ने उक्त बातें जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तमामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकूल समाज लोकार्पण समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस साल हमने रिकार्ड धान खरीदी की है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनावी संकल्प पत्र मोदी की गारंटी में राज्य के किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल में धान खरीदी करने का वादा किया था।

13000 करोड़ रूपये का एकमुश्त भुगतान

धान खरीदी के एवज में किसानों को 31हजार 913 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का भुगतान हो चूका है। अब अंतर की राशि करीब 13 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किसानों को एकमुश्त किया जाना है। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2023 – 24 में प्रदेश के 24.72 लाख किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। मोदी की गारंटी में प्रति क्विंटल 31000 रु. देने का वादा किया गया था। वादे के अनुरूप अब किसानों को समर्थन मूल्य की राशि के भुगतान के बाद अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रु. का भुगतान किया जा रहा है। वहीँ मुख्य मंत्री ने कहा की आगामी 15 दिनों में तेंदूपत्ता खरीदी समर्थन मूल्य पर शुरू हो जाएगी।

मोदी गारंटी पर लगातार कार्य जारी

प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से लगातार मोदी गारंटी में किये गए वादे पर धड़ाधड़ कार्य हो रहे है। सत्ता में आते ही भाजपा की सरकार पहले बकाया 2 वर्ष का धान बोनस भुगतान किया , 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किया उसके बाद महतारी वंदन योजना लागू कर दिया इस योजना का लाभ राज्य के महिलाओं को मार्च 2024 से मिलने जा रहा है। महतारी वंदन की पहली क़िस्त का भुगतान 08 मार्च को किया जाएगा। इस तरह से आगामी लोक पहले राज्य की विष्णु सरकार मोदी गारंटी पर फटाफट कार्य कर रहें है। राज्य के 24.72 लाख किसानों के बैंक खाते में धान बोनस की राशि एकमुश्त 12 मार्च को जमा की जाएगी।

कृषक उन्नति योजना लागू , प्रति एकड़ 19257 रु. होगा बोनस भुगतान

राज्य में कांग्रेस की सत्ता को बेदखल कर , सत्ता में वापसी करते ही राज्य की विष्णु सरकार कृषक उन्नति योजना शुरू किया है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से ही किसानों को धान बोनस का भुगतान किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस की सरकार धान बोनस भुगतान के लिए किसान न्याय योजना लागू किया था। किसान न्याय योजना के तहत 9000 रु. धान बोनस दिया जाता था। लेकिन इस बार भाजपा की सरकार प्रति एकड़ 19257 रु. धान बोनस का भुगतान कर रही है। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर राशि को कृषक उन्नति योजना के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। वहीँ बोनस हेतु केबिनेट में भी मंजूरी मिल गई है।

कृषक उन्नति योजना का लाभ इन किसानों को

कृषक उन्नति योजना का लाभ अर्थात बोनस राशि ऐसे किसानों को मिलेगी जिन्होंने राज्य सरकार को खरीफ विपणन वर्ष 2023 – 24 में समर्थन मूल्य पर धान बेचा हो। ऐसे किसानों को ही धान बोनस राशि प्रदान की जाएगी। इससे पहले सत्ता में वापसी करते ही भाजपा सरकार ने बकाया दो वर्ष 2014 और 2015 का धान बोनस भुगतान किया है। वैसे ही इस विपणन वर्ष में धान बेचने वाले किसानों को ही बोनस राशि मिलेगी।

प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों ने इस विपणन वर्ष 2023 – 24 में 144.92 लाख मीट्रिक टन धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में राज्य सरकार अभी तक केवल समर्थन मूल्य के दर पर ही 31 हजार 913 करोड़ राशि का भुगतान किया है। वहीँ लगभग 13000 करोड़ राशि का और बोनस के रूप में १२ मार्च को भुगतान किया जायेगा।

अन्य जानकारी इसे भी अवश्य देखें

छ.ग. राशन कार्ड नवीनीकरण एप यहाँ डाउनलोड करें।

राशन कार्ड का नवीनीकरण कैसे करें।

न्यू योजना – छ.ग. महतारी वंदन योजना।

महिलाओं के लिए 10 बेस्ट सरकारी योजनाएं।

Leave a Comment