छ.ग. धान खरीदी अंतर राशि भुगतान , धान खरीदी 3100 रु. एकमुश्त बोनस भुगतान , छ.ग. कृषक उन्नति योजना बोनस भुगतान , छ.ग. इन किसानों को मिलेगी बोनस राशि , CG Paddy Bonus Bhugtaan Rs 917 Per Quintal , छ.ग. धान बोनस भुगतान योजना।

917 रु. प्रति क्विंटल धान बोनस भुगतान एकमुश्त – छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्य मंत्री ने एक बार फिर अपने विपक्षियों को जवाब देते हुए कहा है कि प्रदेश को प्रति क्विंटल 917 रु. बोनस राशि का भुगतान एकमुश्त की जाएगी। उन्होंने बोनस राशि का भुगतान हेतु कृषक उन्नति योजना लागू करने की भी जानकारी दी। मुख्य मंत्री ने कहा किसानों से ख़रीदे गए धान का भुगतान समर्थन मूल्य पर की गई है , वहीँ अंतर राशि अर्थात बोनस राशि का भुगतान हेतु पैसे की व्यवस्था कर ली गई है। किसानों के खाते में बहुत जल्द बोनस राशि ट्रांसफर की जाएगी।
धान बोनस का पैसा इस दिन जमा होगा खाता में।
कृषक उन्नति योजना के तहत होगा धान बोनस का भुगतान।
3100 रु. प्रति क्विंटल की दर से हुई धान की खरीदी
राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों से किये गए वादे के अनुरूप 3100 रु. प्रति क्विंटल के भाव से धान की खरीदी की है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक पहले भाजपा ने मोदी गारंटी कार्ड खेलते हुए प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रु. के दर से धान खरीदी करने का वादा किया था। राज्य के सत्ता में वापसी के साथ ही भाजपा सरकार ने भी मोदी गारंटी में किये गए वादे को पूरा करते हुए 3100 रु. में धान की खरीदी की है। हालाँकि किसानों को अभी 2183 रु. भुगतान किये गए है। धान खरीदी की प्रति क्विंटल अंतर राशि 917 रु. अर्थात बोनस राशि भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू हो रही है। किसानों के खाते में बोनस राशि एकमुश्त जमा की जाएगी।
किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ
राज्य के किसानों से इस वर्ष 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रु. के भाव से धान खरीदी करने पर किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ हुआ है। खरीफ विपणन वर्ष 2022 – 23 में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी प्रति क्विंटल 2040 रूपये में की गई थी। वहीँ किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ 9000 रु. बोनस राशि दी गई थी। कुल मिलाकर पिछले वर्ष किसानों को प्रति एकड़ आय 39600 रु. थी , जो इस वर्ष बढ़कर 65100 रु. हो गई है। इस तरह से किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। पति एकड़ 25500 रु. की अतिरिक्त लाभ मिलने से किसानों की आर्थिक स्थति में अच्छी सुधार देखने को मिलेगी।
बोनस राशि की हुई व्यवस्था
मुख्य मंत्री ने कहा है कि किसानों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बोनस राशि भुगतान हेतु राशि अर्थात पैसे की व्यवस्था हो गई है। किसानों के खाते में अब बहुत जल्द एकमुश्त अंतर राशि बैंक के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। वहीँ बार – बार विपक्षी ये पूंछते है कि बोनस राशि की पैसा एकमुश्त कब जाएगी , तो मै उन लोगो को बताना चाहूंगा कि किसानों के बोनस भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। बोनस राशि के लिए पैसे की व्यवस्था हो गई है। किसानों को वर्तमान में 2183 रु. प्रति क्विंटल भुगतान किया गया था। अंतर राशि 917 प्रति क्विंटल भुगतान हेतु बजट में 12000 करोड़ का प्रावधान किया गया था।
कृषक उन्नति योजना हुई लागू , बोनस का होगा भुगतान
राज्य सरकार ने धान खरीदी अंतर राशि का भुगतान करने के लिए कृषक उन्नति योजना लागू की है। इस योजना के माध्यम से ही किसानों को बोनस राशि प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार पहले ही समर्थन मूल्य की राशि प्रति क्विंटल 2183 रु. भुगतान कर चुकी है। वहीँ अंतर राशि भुगतान हेतु कृषक उन्नति योजना लागू की गई है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बोनस भुगतान हेतु किसान न्याय योजना लागू किया था। किसान न्याय योजना को बंद करके उसके स्थान पर कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से ही बोनस राशि किसानों के खाते में जाएगी।
इन किसानों को मिलेगी कृषक उन्नति योजना का लाभ
विपणन वर्ष 2023 – 24 में लगभग 24 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। प्रदेश में 01 नवम्बर 2023 से 04 फरवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की गई। समर्थन मूल्य पर पंजीकृत सभी 24 लाख किसानों ने 145 लाख मीट्रिक टन धान बेचा है। इन किसानों को राज्य सरकार के द्वारा बैंक के माध्यम से 37 हजार करोड़ राशि का भुगतान किया गया है। वहीँ धान खरीदी की अंतर राशि को भुगतान करने के लिए 12000 करोड़ रूपये का अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलेगा। ध्यान रहे धान खरीदी विपणन वर्ष 2023 – 24 में धान बेचने वाले किसानों को ही इस योजना के तहत बोनस भुगतान किया जाएगा।
सारांश – आज के इस आर्टिकल पर हमने कृषक उन्नति योजना से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराया है। मुख्य मंत्री के बयान अनुसार इस योजना का लाभ जल्द मिलने जा रहा है। मुख्य मंत्री ने अपने बयान में कहा कि किसानों के बोनस राशि भुगतान हेतु राशि की व्यवस्था कर ली गई है। शीघ्र ही किसानों के खाते में एकमुश्त जमा की जाएगी। कृषक उन्नति योजना सहित धान बोनस भुगतान की लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारे इस वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ,,,,, धन्यवाद।
धान बोनस भुगतान FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न )
धान बोनस कितना रुपया मिलेगा ?
धान बोनस की राशि प्रति क्विंटल 917 रु. दी जाएगी।
कृषक उन्नति योजना क्या है ?
कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है , इस योजना ही धान बोनस राशि का भुगतान होगा।
धान बोनस की राशि कैसे मिलेगी ?
धान बोनस की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट बैंक द्वारा जमा की जाएगी।
क्या धान बोनस एकमुश्त मिलेगी ?
जी हाँ धान बोनस किसानों के खाते में एकमुश्त जमा की जाएगी।