छत्तीसगढ़ धान खरीदी – छत्तीसगढ़ प्रदेश में 14 नवम्बर से धान खरीदी शुरू हो गई है। यदि आप छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसान है तो यह जानकारी आपके लिए ही है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। यदि आप एक पंजीकृत किसान है और राज्य सरकार को समर्थन मूल्य पर धान बेचना चाहते है तो , धान बेचने के लिए टोकन कैसे प्राप्त कर सकते है उसकी जानकारी यहाँ दी गई है। इस जानकारी को कृपया अंत तक अवश्य पढ़ें ताकि धान बेचने में कोई परेशानी न आये।

कब से कब तक होगी धान की खरीदी
कैबिनेट मीटिंग में खरीफ मार्केटिंग साल 2024 – 25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग को अप्रूवल दिया गया। मंत्रिमंडल उप समिति की सिफारिश के आधार पर सरकार ने राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर नगद और लिंकिंग में धान खरीदने के लिए 14 नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया। यह खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। पिछले खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी की अंतिम तिथि को 31 जनवरी से बढाकर 04 फरवरी तक की गई थी।
किसानों को मिलेंगे अधिकतम तीन टोकन
विभाग द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार राज्य के पंजीकृत किसानों को 2 या 3 टोकन दिए जायेंगे। सीमांत या छोटे किसान को दो टोकन और बड़े किसानों को 3 टोकन दी जाएगी। अवैध धानों के विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबन्ध के चलते इस बार टोकन वितरण में नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। एक बार टोकन जारी होने के बाद उसे निरस्त करवाने पर पुनः दोबारा टोकन जारी नहीं की जाएगी।
प्रदेश में किसानों से एमएसपी पर धान खरीदने के लिए एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। यह प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक चली थी। सरकार को साल 2024 – 25 में 160 लाख टन धान खरीदी होने का अनुमान है।
धान बेचने के लिए टोकन कैसे प्राप्त करें
राज्य सरकार को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए टोकन की आवश्यकता होती है। यहाँ पर हम टोकन प्राप्त करने की दो विधि बताएंगे एक है ऑनलाइन घर बैठे मोबाइल से और दूसरी धान उपार्जन केंद्र / सोसाइटी में जाकर टोकन प्राप्त किया जा सकता है।
मोबाइल से टोकन प्राप्त करें
धान टोकन प्रॉपर करने के लिए किसानों को धान उपार्जन केंद्रों में जाकर लम्बी – लम्बी लाइन लगानी पड़ती थी। पिछले वर्ष ही कई जगहों पर भगदङ की स्थिति निर्मित हो गई थी। जिस कारण से कई किसान घायल भी हो गए थे। इन्ही सभी दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार ने एप के माध्यम से टोकन देने का निर्णय पिछले वर्ष से लिया है। किसान अपनी किसान आईडी / किसान पंजीयन नंबर के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त कर सकते है।
टोकन हेतु आवेदन करें
- मोबाइल से टोकन प्राप्त करने के लिए किसानों के पास एंड्राइड फ़ोन होना अनिवार्य है। मोबाइल पर सबसे पहले किसानों को प्ले स्टोर पर जाकर टोकन तुंहर हाथ एप डाउनलोड करना होगा।
- एप को इंस्टाल करने के बाद एप पर किसान कोड / किसान पंजीयन नंबर दर्ज करना होगा।
- किसान कोड दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा। किसान कोड डालते ही मोबाइल एप कर किसान का नाम , जिला , उपार्जन केंद्र और मोबाइल नंबर प्रदर्शित होने लगेगा। इस दौरान आप अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते है तो बदल सकते है।
- उक्त प्रोसेस के बाद किसान के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को दर्ज करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के पूरा होते ही मोबाइल के डेश बोर्ड स्क्रीन पर टोकन के लिए आवेदन , किसान की जानकारी , किसान की भूमि , बैंक खाता नंबर और टोकन की जानकारी उपलब्ध होगी।
- टोकन के लिए आवेदन के ऑप्शन पर जाकर बहुत आसानी से ही आप अपने मोबाइल से आवेदन करके ऑनलाइन धान विक्रय टोकन प्राप्त कर सकते है। टोकन के लिए आवेदन करने समय कब टोकन चाहिए अर्थात टोकन दिनांक का चयन कर आवेदन सब्मिट करते ही आपका टोकन आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
- आवेदन पश्चात् टोकन के ऑप्शन पर टोकन की जानकारी प्रदर्शित होने लगेगी या मैसेज के माध्यम से भी सूचना प्राप्त हो जाएगा। इस तरह से आप घर बैठे मोबाइल से धान टोकन प्राप्त कर सकते है।
टोकन प्राप्त करने की ऑफलाइन विधि
यदि आप ऑनलाइन मोबाइल से टोकन प्राप्त करना नहीं चाहते तो धान उपार्जन केंद्र पर जाकर निर्धारित काउंटर से टोकन प्राप्त कर सकते है। ध्यान रहे छोटे या सीमांत किसानों को 2 टोकन और बड़े किसानों को 3 टोकन दी जाएगी।
अन्य जानकारी इसे भी अवश्य देखें –