छ . ग . धान पंजीयन लिस्ट कैसे देखें – हैल्लो दोस्तों नमस्कार आज के इस आर्टिकल में हम किसानों से सम्बंधित अच्छी जानकारी लेकर आए है। यदि आप प्रदेश के एक किसान है , और आप राज्य सरकार को समर्थन मूल्य पर धान सहित अन्य फसल विक्रय करते है तो , किसान पोर्टल पर आपका पंजीयन होना अनिवार्य है। यदि आपने पंजीयन कराया है तो पंजीयन लिस्ट में आपका नाम होना चाहिए।
धान बेचने के लिए ऐसे पंजीयन करें।
धान पंजीयन लिस्ट 2024 – 25 यहाँ देखें
खरीफ विपणन वर्ष 2024 – 25 धान पंजीयन लिस्ट में अपना नाम देखने , बैंक डिटेल , रकबा आदि का विवरण नीचे दी गई जानकारी अनुसार देख सकते है। धान पंजीयन लिस्ट 2024 में नाम देखने के लिए किसान कोड नंबर की आवश्यकता होगी। यदि आप पहले बार किसान पंजीयन किये है तो किसान कोड की जानकारी धान उपार्जन केंद्र / सहकारी समिति सोसायटी में जाकर प्राप्त कर सकते है।
आज के इस आर्टिकल में हम धान विक्रय के लिए किये गए पंजीयन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखते है उसकी जानकारी लेकर आये है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप किसान पंजीयन सूचि पर आप अपना नाम कैसे देख सकते है उसकी जानकारी यहाँ दी गई है।
पंजीयन लिस्ट ऐसे देखें
- धान पंजीयन लिस्ट 2024 – 25 में नाम देखने के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट – https://fcs.cg.gov.in/ पर जाना होगा।
- खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ओपन होते ही होम पेज पर विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे। यहाँ पर आपको किसान पंजीयन सम्बन्धी जानकारी देखें के विकल्प को ओपन करना होगा।
- इसके बाद नया पेज में आपको किसान सम्बन्धी जानकारी खरीफ वर्ष 2024 – 25 दिखाई देगी।
- यहाँ पर आपको किसान कोड नंबर दर्ज करके जानकारी देखें के ऑप्शन को ओपन करना होगा।
- ओपन करते ही अब आपके मोबाइल या लैपटॉप के स्क्रीन पर पंजीयन से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदर्शित होने लगेगी।
धान विक्रय की जानकारी ऐसे देखें
धान पंजीयन लिस्ट के आलावा आप ने राज्य सरकार को को कितना धान बेचा और आपको कितना भुगतान हुआ उसकी जानकारी भी यहाँ देख सकते है। धान पंजीयन एवं धान विक्रय की जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
धान पंजीयन लिस्ट देखें
- धान पंजीयन लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आप खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट – https://fcs.cg.gov.in/ पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ ओपन करें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की होम पेज ओपन हो जाएगा। यहाँ पर आपको जनभागीदारी को ओपन करना होगा।
- यहाँ पर आपको विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे। उसमे से आपको 2023 – 24 धान खरीदी की जानकारी के अंतर्गत किसानों का विवरण देखें के ऑप्शन को ओपन करना होगा।
- उक्त विकल्प को ओपन करते ही आपके सामने जिलावार लिस्ट ओपन हो जाएगा। जिला को सलेक्ट करने के बाद समिति / उपार्जन केंद्र को सलेक्ट करना होगा।
- समिति उपार्जन केंद्र को सलेक्ट करने के बाद किसानों की सूचि ओपन हो जाएगी। उक्त सूचि से आप धान विक्रय की जानकारी और राशि भुगतान की जानकारी देख सकते है।
- ऊपर दी गई लिस्ट ही किसानों की धान पंजीयन लिस्ट है। इस तरह से आप धान पंजीयन की लिस्ट पर अपना नाम देख सकते है।
अन्य जानकारी इसे भी अवश्य देखें
फ्री आटा चक्की योजना में ऐसे आवेदन करें।
फ्री स्कूटी योजना का लाभ ऐसे उठायें।