CG Paddy Bonus Bhugtan 2024 , 917 Rs Per Quintal Bonus Bhugtan , छत्तीसगढ़ धान खरीदी अंतर राशि भुगतान , कृषक उन्नति योजना 2024 , छ.ग. धान बोनस भुगतान योजना।
छत्तीसगढ़ धान बोनस भुगतान – छत्तीसगढ़ में प्रदेश के किसानों को धान बोनस भुगतान करने की तैयारी शुरू हो गई है। किसानों के खाते में बहुत जल्द बोनस की राशि जमा कर दी जाएगी। पिछले दिनों ही प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों को धान बोनस भुगतान हेतु पैसे की व्यवस्था कर लेने का बयान जारी किया था। मुख्य मंत्री के बयान के साथ ही विभागीय अधिकारियों के द्वारा धान बोनस भुगतान की तैयारी किया जा रहा है।
आज के इस आर्टिकल पर हम प्रति एकड़ कितने रूपये धान बोनस दी जाएगी उसकी जानकारी के साथ – साथ कृषक उन्नति योजना क्या है , कौन – कौन से किसानों को बोनस राशि मिलेगी , बोनस राशि कब मिलेगी , बोनस राशि के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन – कौन से लगेंगे , प्रति एकड़ और प्रति क्विंटल बोनस राशि कितना दिया जाएगा आदि की विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से दी जारी है। यदि आप प्रदेश के किसान या किसान परिवार से है तो कृपया इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
महतारी वंदन योजना का पैसा कब मिलेगा।
खुशखबरी – इस दिन जमा होगा धान बोनस।
किसानों की बल्ले – बल्ले धान बोनस जमा करने की तैयारी शुरू।
बोनस राशि भुगतान हेतु पैसे की हुई व्यवस्था – मुख्यमंत्री।
राज्य में ओपीएस का लाभ मिलना प्रारम्भ ,, 175 प्रकरण हुए मंजूर।
कौन – कौन से किसानों को मिलेगी बोनस राशि
राज्य के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि के भुगतान के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से ही किसानों को बोनस राशि प्रदान की जाएगी। इससे पहले भी पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के द्वारा किसानों के बोनस भुगतान हेतु किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य में सत्ता परिवर्तन होते ही किसान न्याय योजना को बंद करके कृषक उन्नति योजना शुरू कर दी गई है।
कृषक उन्नति योजना का लाभ अर्थात बोनस राशि का भुगतान खरीफ विपणन वर्ष 2023 – 24 में धान बेंचने वाले सभी 24 लाख किसानों को बोनस राशि प्रदान की जाएगी। अर्थात ऐसे किसान जिन्होंने राज्य सरकार के अधीन सोसाइटियों में 01 नवम्बर 2023 से 04 फरवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर सरकार को धान बेचा हो , ऐसे किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ देते हुए उन्हें बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य किसानों को अभी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
एकमुश्त मिलेगी धान बोनस – मुख्यमंत्री
राज्य सरकार किसानों को बड़ी राहत देते हुए इस बार बोनस की राशि को एकमुश्त भुगतान करेगी। इससे पहले पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा तीन से चार किस्तों में बोनस की राशि को दी जाती थी। क़िस्त – क़िस्त में बोनस राशि मिलने से किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी , उन्हें बार – बार बैंक में जाकर लाइन लगाना पड़ता था। वहीँ इस बार एक ही क़िस्त में बोनस राशि मिलने से किसानों को बार – बार बैंक में जाकर धक्का खाने की नौबत नहीं आएगी। साथ ही किसानों को बार – बार शहर या बैंक आने से जो अतिरिक्त खर्चा होता था उससे भी छुटकारा मिलेगी।
19257 रु. प्रति एकड़ होगा बोनस भुगतान
प्रदेश के किसानों से प्रति क्विंटल 3100 रु. के भाव से धान की खरीदी की गई है। किसानों ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का विक्रय किया है। फिलहाल किसानों को प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य 2183 रु. का भुगतान किया गया है और अंतर राशि 917 रु. का बोनस के तौर पर भुगतान किया जाना है। इस तरह से प्रति एकड़ 21 क्विंटल का 917 रु. के हिसाब से कुल एक एकड़ में 19257 रु. का धान बोनस भुगतान किया जायेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने किसानों को 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के बदले 37 हजार करोड़ रूपये समर्थन मूल्य पर भुगतान किया है।
इस दिन जमा होगा धान बोनस राशि
किसानों को अब धान बोनस के लिए ज्यादा दिन और इंतजार नहीं करना होगा। किसानों के बैंक खाते में बहुत जल्द बोनस राशि जमा की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसानों को मार्च के पहले सप्ताह में बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में विधानसभा सत्र चल रही है। विधान सभा सत्र का समापन 01 मार्च को होगा। उसके बाद किसानों के खाते में धान खरीदी की अंतर राशि अर्थात बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। धान बोनस का भुगतान इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले लगभग 24 लाख किसानों को की जाएगी।
धान बोनस भुगतान हेतु आवश्यक दस्तावेज
किसानों को धान बोनस भुगतान के लिए किसी भी प्रकार की कोई दस्तावेज अलग से जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। किसानों के बैंक खाते में ही बोनस राशि जमा की जाएगी। किसानों के बैंक खाते जिस खाते वर धान के समर्थन मूल्य का भुगतान हुआ है उसी खाते में ही बोनस राशि जमा की जाएगी। धान बोनस भुगतान के लिए किसी भी प्रकार के आधार कार्ड , राशन कार्ड या बैंक खाते की जानकारी देने की आवश्यकता नहीं है। बोनस राशि जिस दिन खाते में डाली जाएगी उसकी जानकारी अलग से मिडिया , सोशल मिडिया , समाचार पत्र आदि के माध्यम से और उपलब्ध कराया जाएगा।
सारांश – आज के इस आर्टिकल पर हमने प्रति एकड़ धान बोनस भुगतान करने वाले राशि की जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध कराया है। किसानों को प्रति क्विंटल 917 रूपये के हिसाब से 21 क्विंटल का अर्थात एक एकड़ का 19257 रूपये भुगतान की जाएगी। बोनस भुगतान एवं कृषक उन्नति योजना से सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए कृपया हमारे इस वेबसाइट पर नियमित विजिट करते रहें। इस जानकारी को कृपया अन्य लोगो तक अवश्य शेयर करें ,,, धन्यवाद।
अन्य जानकारियां इसे भी अवश्य देखें
महतारी वंदन योजना चयन लिस्ट यहाँ देखें।
नया राशन कार्ड सूचि यहाँ डाउनलोड करें।