एकमुश्त धान बोनस भुगतान 12 मार्च को , सिर्फ इन किसानों को होगा भुगतान

छ.ग. धान बोनस भुगतान किस तिथि को होगा , कृषक उन्नति योजना धान बोनस भुगतान , इन किसानों को मिलेगा धान बोनस , धान खरीदी अंतर राशि 917 रु. प्रति क्विंटल भुगतान , धान खरीदी अंतर राशि भुगतान योजना , CG Paddy Bonus Bhugtan Yojana 2024

एकमुश्त धान बोनस भुगतान – प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देने का ऐलान हो चूका है। किसानों को धान खरीदी की बोनस राशि अर्थात अंतर राशि का भुगतान 12 मार्च को किया जाएगा। मुख्य मंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान ये घोषणा किया कि हम किसानों से खरीदे गए धान का अंतर राशि का भुगतान 12 मार्च को करने जा रहे है। किसानों को धान बोनस का इंतजार पिछले कई माह से थी। वैसे राज्य में धान की खरीदी 01 नवम्बर 2023 से 04 फरवरी 2024 तक किया गया। धान विक्रय करने के बाद किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया था।

छत्तीसगढ़ में ओपीएस का लाभ मिलना प्रारम्भ , शिक्षक एलबी के पत्नी को पेंशन हुई स्वीकृत।

917 रु. प्रति क्विंटल होगा धान बोनस भुगतान

किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। राज्य सरकार ने एक एकड़ पर 3100 रु. के दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी की है। वहीँ किसानों को फ़िलहाल प्रति क्विंटल 2183 रु. का भुगतान किया गया है। वहीँ अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रु. का भुगतान की तैयारी कर ली गई है। किसानों के बैंक खाते में 12 मार्च को माननीय मुख्य मंत्री डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट ट्रांसफर करेंगे। किसानों को राज्य सरकार होली से पहले बड़ी सौगात देने जा रही है। वहीँ लोक सभा चुनाव भी आगामी अप्रैल एवं मई महीने में संपन्न होगा। होली के पहले बोनस भुगतान होने से किसानों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।

महतारी वंदन चयन लिस्ट जारी , अंतिम लिस्ट डाउनलोड करें।

एकमुश्त होगा धान बोनस भुगतान

किसानों के लिए सबसे अच्छी खबर यह है कि इस बार राज्य सरकार किसानों को एक ही मुश्त में धान बोनस राशि प्रदान करेगी। इससे पहले भूपेश सरकार राज्य के किसानों को चार किस्तों में बोनस राशि का भुगतान करते थे। जिस कारण से किसानों को बैंक के बाहर लम्बी – लम्बी लाइने बार – बार लगाने पड़ते थे। बार – बार बैंक एवं शहर आने से किसानों के अतिरिक्त धन भी व्यव होता था। वहीँ एकमुश्त पैसा नहीं मिलने से राशि अच्छे एवं बड़े कार्यों में उपयोग नहीं हो पाता था। साय सरकार किसानों को एक ही मुश्त में धान खरीदी अंतर राशि का भुगतान करने जा रहा है।

महतारी वंदन फ़ाइनल लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

राज्य में कृषक उन्नति योजना लागू

राज्य सरकार ने बोनस राशि भुगतान के लिए राज्य में कृषक उन्नति योजना शुरू किया है। ज्ञात हो कि किसानों को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि के भुगतान के लिए राज्य सरकार को कोई योजना लागू करना होता है , योजना के माध्यम से ही किसानों को अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जा सकता है। इससे पहले भी भूपेश सरकार ने धान बोनस भुगतान के लिए किसान न्याय योजना लागू किया था। राज्य में सरकार बदलते ही किसान न्याय योजना को बंद करके कृषक उन्नति योजना लागू की गई है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से ही धान बोनस का भुगतान किया जाएगा।

महतारी वंदन आवेदन एप इंस्टाल करें।

किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. की अतिरिक्त लाभ

राज्य के किसानों से इस वर्ष 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रु. के भाव से धान खरीदी करने पर किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ हुआ है। खरीफ विपणन वर्ष 2022 – 23 में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी प्रति क्विंटल 2040 रूपये में की गई थी। वहीँ किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ 9000 रु. बोनस राशि दी गई थी। कुल मिलाकर पिछले वर्ष किसानों को प्रति एकड़ आय 39600 रु. थी , जो इस वर्ष बढ़कर 65100 रु. हो गई है। इस तरह से किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। पति एकड़ 25500 रु. की अतिरिक्त लाभ मिलने से किसानों की आर्थिक स्थति में अच्छी सुधार देखने को मिलेगी।

सिर्फ इन किसानों को होगा बोनस भुगतान

कृषक उन्नति योजना का लाभ अर्थात बोनस राशि ऐसे किसानों को मिलेगी जिन्होंने राज्य सरकार को खरीफ विपणन वर्ष 2023 – 24 में समर्थन मूल्य पर धान बेचा हो। ऐसे किसानों को ही धान बोनस राशि प्रदान की जाएगी। इससे पहले सत्ता में वापसी करते ही भाजपा सरकार ने बकाया दो वर्ष 2014 और 2015 का धान बोनस भुगतान किया है। वैसे ही इस विपणन वर्ष में धान बेचने वाले किसानों को ही बोनस राशि मिलेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य के 24 लाख किसानों ने इस विपणन वर्ष 2023 – 24 में 145 लाख मीट्रिक टन धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में राज्य सरकार अभी तक केवल समर्थन मूल्य के दर पर ही 37 हजार करोड़ राशि का भुगतान किया है। वहीँ लगभग 13000 करोड़ राशि का और बोनस के रूप में भुगतान किया जाएगा।

सारांश – आज के इस आर्टिकल पर हमने धान बोनस भुगतान के सन्दर्भ में जानकारी उपलब्ध कराया है। राज्य की विष्णु सरकार द्वारा किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किया जा रहा है। किसानों को धान बोनस की राशि 12 मार्च को जारी की जाएगी। यदि आप एक किसान या किसान परिवार से है तो धान बोनस भुगतान से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए आप हमारे इस वेबसाइट पर नियमित विजिट करते रहें ,,,, धन्यवाद।

अन्य जानकारी इसे भी अवश्य देखें

राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़े।

राशन कार्ड नई लिस्ट 2024 यहाँ डाउनलोड करें।

राशन कार्ड नवीनीकरण एप इंस्टाल करें , नवीनीकरण तिथि में वृद्धि।

Leave a Comment