कृषक उन्नति योजना – धान बोनस का पैसा इस दिन होगा जारी

छ.ग. धान बोनस भुगतान , CG Dhaan Bonus Bhugtan 2024 , धान बोनस भुगतान राशि 2024 , धान खरीदी अंतर राशि कब खाते में आएगी , 917 रु. प्रति क्विंटल धान बोनस भुगतान , 3100 रु. प्रति क्विंटल धान खरीदी , छ. ग. समर्थन मूल्य धान खरीदी बोनस राशि , धान बोनस भुगतान कब होगा।

धान बोनस की राशि कब खाता में आएगा – छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के दर से 3100 रु. धान से धान की खरीदी की गई है। वर्तमान में प्रदेश के किसानों को प्रति क्विंटल सिर्फ 2183 रु. समर्थन मूल्य के दर से भुगतान किया गया है। किसानों को प्रति क्विंटल 917 रु. का भुगतान किया जाना है। आज के इस आर्टिकल पर हम किसानों को भुगतान किये जाने वाले राशि किसानों के खाते में कब जमा होगी , धान बोनस का भुगतान कैसे किया जायेगा , साथ ही धान बोनस भुगतान से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी इस आर्टिकल पर उलपब्ध कराएंगे।

ब्रेकिंग – धान बोनस भुगतान हेतु पैसे की हुई व्यवस्था , एकमुश्त किसानों के खाते में जमा होगी बोनस राशि।

महतारी वंदन योजना चयन लिस्ट यहाँ डाउनलोड करें।

राशन कार्ड नवीनीकरण मोबाइल एप यहाँ इंस्टाल करें।

प्रधान मंत्री आवास योजना की नई लिस्ट यहाँ देखें।

प्रदेश में किसानों से 3100 रु. के भाव से धान की खरीदी मोदी गारंटी में किये गए वादे के अनुसार की गई है। ज्ञात हो की विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मोदी गारंटी कार्ड जारी करते हुए प्रदेश के किसानों से धान की खरीदी 3100 रु. प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदने का वादा किया था। वादा के अनुसार सत्ता में आते ही प्रदेश के मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रु. के भाव से धान की खरीदी किया है। प्रदेश में धान की खरीदी 01 नवम्बर 2023 से 04 फरवरी 2024 तक की गई। प्रदेश में इस विपणन वर्ष 2023 – 24 में लगभग 145 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी छ.ग. सरकार द्वारा की गई है।

समर्थन मूल्य का भुगतान , 3100 रु. में की गई धान खरीदी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से 3100 रु. के दर से प्रति क्विंटल धान की खरीदी की गई है। हालाँकि अभी किसानों को प्रति क्विंटल 2183 रु. के हिसाब से भुगतान किया गया है। धान खरीदी की अंतर राशि को बोनस के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। राज्य के करीब 24 लाख किसानों ने विपणन वर्ष 2023 – 24 में धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया था। पंजीकृत सभी किसानों ने रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन राज्य सरकार को 3100 रु. प्रति क्विंटल में बेचा है। राज्य में अब तक के सारे रिकार्ड को तोड़ते हुए सबसे अधिक मात्रा में धान खरीदी की गई है। राज्य सरकार के द्वारा बैंक के माध्यम से किसानों को वर्तमान में 37 हजार करोड़ राशि का भुगतान किया जा चूका है।

धान बोनस हेतु 12000 करोड़ का बजट

राज्य सरकार ने किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि अर्थात बोनस का भुगतान हेतु अनुपूरक बजट में 12000 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। मुख्य मंत्री ने किसानों को बोनस राशि एकमुश्त देने का वादा किया है। हालाँकि राज्य सरकार ने मोदी गारंटी में धान का एकमुश्त 3100 रु. भुगतान करने का गारंटी दिया था। लेकिन बजट के आभाव में केवल किसानों को समर्थन मूल्य दी गई है। धान खरीदी की अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रु. के भुगतान हेतु 12000 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान कर ली गई है। इस तरह से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चुनाव के पूर्व किये गए मोदी गारंटी की एक और गारंटी पूरी हो गई है।

कृषक उन्नति योजना के माध्यम से होगा धान बोनस का भुगतान

राज्य सरकार ने किसानों से खरीदी की गई धान के अंतर राशि अर्थात बोनस का भुगतान हेतु 12000 करोड़ का प्रावधान किया है। उक्त राशि को कृषक उन्नति योजना के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। इससे पहले भी पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसानों को धान बोनस भुगतान हेतु किसान न्याय योजना की शुरुआत की गई थी। राज्य में सत्ता बदलते ही भाजपा सरकार ने भी किसानों को बोनस भुगतान हेतु कृषक उन्नति योजना लागू कर दी है। किसानों को प्रति क्विंटल 917 रु. कृषक उन्नति योजना के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

खरीफ विपणन वर्ष 2023 – 24 समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन

योजना का नामकृषक उन्नति योजना
धान कॉमन2183 रु.
धान ग्रेड A2203 रु.
प्रति एकड़ खरीदी21 क्विंटल
प्रति क्विंटल भुगतान3100 रु.
धान खरीदी अंतर राशि917 रु. एवं 897 रु.
धान खरीदी तिथि01 नवम्बर 2023 से 04 फरवरी 2024 तक

धान बोनस का भुगतान कैसे होगा

छत्तीसगढ़ सरकार द्वार धान बोनस के भुगतान हेतु कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है। किसानों को वर्तमान में समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया है वहीँ अंतर राशि 917 रु. प्रति क्विंटल का राशि जिसे किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। धान बोनस का भुगतान उन्ही किसानों को होगी जिन्होंने वर्तमान विपणन वर्ष में राज्य सरकार को समर्थन मूल्य पर धान बेचा हो। राज्य के लगभग 24 लाख किसानों को धान बोनस का भुगतान किया जाएगा।

धान बोनस कब खाता में आएगा

किसानों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि धान बोनस का पैसा कब खाता में आएगा। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम धान बोनस का पैसा कब खाता में आएगा उसकी जानकारी यहाँ पर शेयर कर रहे है। राज्य सरकार के द्वारा धान बोनस भुगतान हेतु 12000 करोड़ रु. का प्रावधान अनुपूरक बजट के माध्यम से कर ली गई है। वर्तमान में विधानसभा बजट सत्र चल रहा है। मुख्य मंत्री के घोषणा अनुसार 12 मार्च को किसानों के खाते में बोनस राशि ट्रांसफर की जाएगी।

सारांश – आज के इस आर्टिकल पर हमने छत्तीसगढ़ धान खरीदी की अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रु. अर्थात बोनस राशि भुगतान के सन्दर्भ में जानकारी उपलब्ध कराया है। उम्मीद है ऊपर इस योजना से सम्बंधित दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। कृषक उन्नति योजना और धान बोनस भुगतान की लेटेस्ट जानकारी के लिए आप हमारे इस वेबसाइट पर नियमित विजिट करते रहें। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया अन्य लोगो को भी अवश्य शेयर करें ,,,, धन्यवाद।

अन्य जानकारी इसे भी अवश्य देखें

महतारी वंदन योजना मोबाइल एप यहाँ इंस्टाल करें।

नया राशन कार्ड लिस्ट यहाँ डाउनलोड करें।

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना , इन किसानों को मिलेगा बोनस राशि।

Leave a Comment