छ.ग. धान बोनस भुगतान , छ.ग. धान खरीदी अंतर राशि भुगतान , धान खरीदी 3100 रु. एकमुश्त बोनस भुगतान , छ.ग. कृषक उन्नति योजना बोनस भुगतान , छ.ग. इन किसानों को मिलेगी बोनस राशि , CG Paddy Bonus Bhugtaan Rs 917 Per Quintal , छ.ग. धान बोनस भुगतान योजना।
धान बोनस लिस्ट 2024 डाउनलोड करें , लिस्ट में आपका नाम है या नहीं तत्काल देखें।
किसानों की बल्ले – बल्ले , धान बोनस जमा करने की तैयारी – प्रदेश के किसानों को प्रति क्विंटल 917 रु. धान बोनस देने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य मंत्री ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा था कि किसानों को धान बोनस भुगतान हेतु राशि की व्यवस्था कर ली गई है। किसानों को धान बोनस 12 मार्च को एकमुश्त दी जाएगी। किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रु. भुगतान के सम्बन्ध में विपक्ष भी लगातार सत्ता को घेरने का प्रयास करती है। वहीँ मुख्य मंत्री ने भी विपक्षी पार्टी को जवाब देते हुए कहा है कि हम किसानों को एकसाथ और एकमुश्त बोनस का भुगतान करेंगे। बोनस राशि का वितरण कार्यक्रम 12 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा।
महतारी वंदन फाइनल सेलेक्शन लिस्ट डाउनलोड करें।
प्रति एकड़ 19257 रु. का होगा बोनस भुगतान।
महतारी वंदन पहली क़िस्त भुगतान हेतु फ़ाइनल तिथि निर्धारित , पीएम मोदी करेंगे जारी।
राज्य में ओपीएस का लाभ मिलना प्रारम्भ ,, 175 प्रकरण हुए मंजूर।
12 मार्च को होगा बोनस भुगतान , बोनस राशि जमा करने की तैयारी
प्रदेश के 24.72 लाख किसानों को 12 मार्च को बोनस राशि की सौगात मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बोनस राशि भुगतान के सवाल के जवाब में कहा कि हम किसानों के खाते में बहुत जल्द एकमुश्त राशि जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों के बोनस राशि भुगतान के लिए 12000 करोड़ रूपये का बजट पास किया गया है , साथ ही बोनस राशि अर्थात धान खरीदी अंतर राशि के भुगतान हेतु पैसे की व्यवस्था कर ली गई है। किसानों के खाते में बहुत जल्द बैंक के माध्यम से पैसे ट्रांसफर की जाएगी। बोनस राशि मिलने से किसानों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठेंगे। राज्य के 24.72 लाख किसानों को बोनस राशि दी जाएगी।
Breaking- नया राशन कार्ड का वितरण शुरू , ऐसे प्राप्त करें अपना नया राशन कार्ड।
कृषक उन्नति योजना के द्वारा होगा धान बोनस भुगतान
राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों से ख़रीदे गए धान की अंतर राशि भुगतान के लिए कृषक उन्नति योजना लागू की है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से ही किसानों को बोनस राशि प्रदान की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने भी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को धान बोनस का भुगतान किया था। राज्य में सत्ता बदलते ही भाजपा सरकार ने किसान न्याय योजना को बंद करके कृषक उन्नति योजना शुरू कर दिया है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से ही किसानों को धान बोनस राशि दी जाएगी। ज्ञात हो कि समर्थन मूल्य के अतिरिक्त धान खरीदी की अंतर राशि भुगतान के लिए राज्य सरकार को एक योजना प्रारम्भ करना होता है।
3100 रु. प्रति क्विंटल के भाव से की गई खरीदी
राज्य सरकार के द्वारा राज्य के 24 लाख किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल के भाव से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी किया है। इससे पहले पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा पिछले वर्ष 2040 रु प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदी की गई थी। वहीँ प्रति एकड़ किसानों को किसान न्याय योजना के तहत 9000 रु. प्रदान किया गया था। इस वर्ष भी किसानों को समर्थन मूल्य 2183 रु. के दर से भुगतान किया गया है। वहीँ अंतर् राशि प्रति क्विंटल 917 रु. का कृषक उन्नति योजना के माध्यम से भुगतान किया जाना है। राज्य सरकार ने ठीक चुनाव से पहले प्रदेश के किसानों से प्रति क्विंटल 3100 रु. में धान खरीदी करने का वादा किया था।
किसानों को इस वर्ष हुई अतिरिक्त लाभ
राज्य के किसानों से इस वर्ष 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रु. के भाव से धान खरीदी करने पर किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ हुआ है। खरीफ विपणन वर्ष 2022 – 23 में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी प्रति क्विंटल 2040 रूपये में की गई थी। वहीँ किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ 9000 रु. बोनस राशि दी गई थी। कुल मिलाकर पिछले वर्ष किसानों को प्रति एकड़ आय 39600 रु. थी , जो इस वर्ष बढ़कर 65100 रु. हो गई है। इस तरह से किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। पति एकड़ 25500 रु. की अतिरिक्त लाभ मिलने से किसानों की आर्थिक स्थति में अच्छी सुधार देखने को मिलेगी।
इन किसानों को मिलेगी बोनस राशि
कृषक उन्नति योजना का लाभ अर्थात बोनस राशि ऐसे किसानों को मिलेगी जिन्होंने राज्य सरकार को खरीफ विपणन वर्ष 2023 – 24 में समर्थन मूल्य पर धान बेचा हो। ऐसे किसानों को ही धान बोनस राशि प्रदान की जाएगी। इससे पहले सत्ता में वापसी करते ही भाजपा सरकार ने बकाया दो वर्ष 2014 और 2015 का धान बोनस भुगतान किया है। वैसे ही इस विपणन वर्ष में धान बेचने वाले किसानों को ही बोनस राशि मिलेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य के 24 लाख किसानों ने इस विपणन वर्ष 2023 – 24 में 145 लाख मीट्रिक टन धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में राज्य सरकार अभी तक केवल समर्थन मूल्य के दर पर ही 37 हजार करोड़ राशि का भुगतान किया है। वहीँ लगभग 13000 करोड़ राशि का और बोनस के रूप में भुगतान होना है।
बोनस राशि का भुगतान कैसे होगा
राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई है। किसानों को वर्तमान में 2183 रु और 2203 रु. प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान की गई है। धान खरीदी की अंतर राशि अर्थात बोनस राशि का भुगतान अब किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत की जा रही है। धान खरीदी अंतर राशि किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट डीबीटी के माध्यम से बैंक द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा। इस तरह से किसानों के बैंक खाते में धान बोनस की राशि एकमुश्त जाएगी। धान बोनस का भुगतान उन्ही किसानों को होगी जिन्होंने इस विपणन वर्ष में धान बेचा हो।
सारांश – आज के इस आर्टिकल पर हमने धान बोनस भुगतान के सन्दर्भ में जानकारी उपलब्ध कराया है। मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दी गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के किसानों को 12 मार्च को बोनस राशि का भुगतान किया जायेगा। मुख्य मंत्री अपने बयान में ये कई बार बोल चुके है कि हम किसानों को एकसाथ और एकमुश्त बोनस राशि देंगे। इस तरह से आज के इस आर्टिकल पर हमने बोनस भुगतान के सन्दर्भ में लेटेस्ट जानकारी उपलब्ध कराया है। अन्य जानकारी एवं कृषक उन्नति योजना के सन्दर्भ में लेटेस्ट जानकारी के लिए आप हमारे इस वेबसाइट पर नियमित विजिट करते रहें।
अन्य जानकारी इसे भी अवश्य देखें
महतारी वंदन योजना चयन लिस्ट यहाँ देखें।
नया राशन कार्ड सूचि यहाँ डाउनलोड करें।