छ.ग. कितना मिलेगा धान बोनस

छत्तीसगढ़ धान बोनस भुगतान – प्रदेश में 14 नवम्बर 2024 से धान खरीदी शुरू हो गई है। राज्य सरकार विपणन वर्ष 2024 – 25 में प्रदेश के लगभग 25 लाख किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदेगी। केंद्र सरकार ने सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2300 रु . और ग्रेड 01 धान का समर्थन मूल्य 2320 रु . निर्धारित किया है। हालाँकि राज्य सरकार प्रति क्विंटल 3100 रु . के दर से किसानों को भुगतान करेगी।

800 रु . प्रति क्विंटल बोनस राशि का होगा भुगतान

राज्य सरकार इस वर्ष किसानों को प्रति क्विंटल 800 रु . बोनस राशि प्रदान करेगी। पिछले वर्ष राज्य सरकार द्वारा 917 रु . प्रति क्विंटल बोनस राशि प्रदान की गई थी। केंद्र सरकार ने इस वर्ष 117 रु . धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि किया है। लेकिन राज्य सरकार 3100 रु . प्रति क्विंटल ही भुगतान करेगी। किसानों को धान विक्रय के बाद 2300 रु . के दर से राशि तत्काल भुगतान की जाएगी। प्रति क्विंटल 800 रु . के दर से एक एकड़ पर 16800 रु . बोनस राशि का भुगतान बाद में एकमुश्त की जाएगी।

केंद्र सरकार ने जारी किया फसलों का समर्थन मूल्य सूचि

एमएसपी की नई दरें वर्ष 2024 – 25 के लिए तय की गई है। केबिनेट के बैठक के बाद केंद्रीय एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि धान की एमएसपी में प्रति क्विंटल 117 की वृद्धि की गई है। अब किसान अपने धान को 2300 रु. प्रति क्विंटल के भाव से बेच सकेंगे। नए एमएसपी पर 2 लाख करोड़ रूपये खर्च होंगे। यह रकम पिछले वर्ष की तुलना में 35 हजार करोड़ रूपये ज्यादा है। फसलों के सुरक्षा के लिए पंचायत स्तर पर दो लाख नए गोदाम बनाने का भी निर्णय लिया गया है।

फसलों के समर्थन मूल्य सूचि इस प्रकार है

फसलएमएसपी 2024 – 25एमएसपी 2023 – 24वृद्धि हुआ
धान सामान्य23002183117
धान ए ग्रेड23202203117
ज्वार हाइब्रिड33713180191
ज्वार मालदंडी34213225196
बाजरा26252500125
रागी42903846444
मक्का22252090135
अरहर75507000550
मुंग86828558124
उड़द74006950450
मूंगफली67836377406
सूरजमुखी72806760520
सोयाबीन48924600292
तिल92678635632
रामतिल87177734983
कपास सामान्य71216620501
कपास उन्नत75217020501

अन्य जानकारी इसे भी अवश्य देखें

धान टोकन घर बैठे मोबाइल से ऐसे प्राप्त करें।

2300 रु . के भाव से धान की खरीदी शुरू।

धान किसान पंजीयन लिस्ट में नाम देखें।

Leave a Comment