ग्रामवार राशन कार्ड सूचि कैसे देखें , पंचायतवार राशन कार्ड की सूचि कैसे देखें , मेरे गांव में कुल कितने राशन कार्ड है सूचि कैसे देखें , मोबाइल से पुरे गांव की राशन कार्ड सूचि कैसे देखें , Apane Ganv Ki Ration Card Suchi Kaise Dekhen , Graam Avm Panchayat Anusar Ration Card Suchi pdf List Download , Mobile Se Pure Ganv Ki Ration Card Suchi Kaise Dekhen , CG Ration Card List
अपने गांव का राशन कार्ड सूचि कैसे देखें – हैल्लो दोस्तों नमस्कार ,,, आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगो को अपने गांव का राशन कार्ड की सम्पूर्ण सूचि को कैसे देख सकते है , उसकी जानकारी लेकर आए है। क्या आप भी अपने गाँव या अपने ग्राम पंचायत में कुल कितने राशन कार्ड है ? उसकी जानकारी देखना चाहते है तो , हम आप लोगो को घर बैठे अपने मोबाइल से गाँव की पूरी राशन कार्ड की सूचि देखने के बहुत ही आसान तरीका बता रहे है। अपने गाँव का मोबाइल पर राशन कार्ड की सूचि देखने से पहले आप लोग राशन कार्ड से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी जान लें।
महतारी वंदन योजना मोबाइल एप यहाँ इंस्टाल करें।
महतारी वंदन योजना चयन लिस्ट यहाँ देखें।
राशन कार्ड क्या होता है
राशन कार्ड राज्य सरकार के तरफ से जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है , जिसके माध्यम से राज्य सरकार लोगो को उचित दाम में राशन जैसे – चावल , दाल , शक्कर , चना , नमक एवं केरोसिन आदि उपलब्ध कराती है। राशन कार्ड की शुरुआत हमारे देश में 1940 में बंगाल से की गई थी।
राशन कार्ड को राज्य सरकार के द्वारा जारी किया जाता है। राशन कार्ड का उपयोग राशन लेने अलावा पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है। राशन कार्ड का महत्त्व तो आप भली भांति जानते ही है , राशन कार्ड के माध्यम से ही देश के गरीब , मजदूर एवं मध्यम वर्ग परिवार को राशन कार्ड के माध्यम से मुफ्त या बहुत ही कम दर पर शासकीय राशन दुकान से खाद्य सामग्री उपलब्ध कराती है , ताकि वे सभी गरीब भी दो वक्त का भोजन ग्रहण कर सकें।
राशन कार्ड के प्रकार
राशन कार्ड मुख्य रूप से पांच प्रकार के होते है। सभी राशन कार्डों का अलग – अलग महत्व होता है। आर्थिक स्थिति के आधार पर राज्य सरकार विभिन्न श्रेणी में बांटकर राशन कार्ड उपलब्ध कराती है। राशन कार्ड के प्रकार / श्रेणी के आधार पर ही राशन कार्ड धारी परिवार को राशन उपलब्ध कराया जाता है।
- अंत्योदय राशन कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- एपीएल राशन कार्ड
- अन्न पूर्णा राशन कार्ड
- प्राथमिकता राशन कार्ड
अपने गांव का सम्पूर्ण राशन कार्ड सूचि कैसे देखें
- अपने गांव का सम्पूर्ण राशन कार्ड सूचि / लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – khadya.cg.nic.in पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट जाने के लिए यहाँ ओपन करें।
- आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करते ही अब आपके सामने खाद्य विभाग का होम पेज ओपन हो जायेगा। जिसमे से अब आपको जनभागीदारी को क्लिक करना होगा।
- जनभागीदारी ऑप्शन को ओपन करते ही अब आपके सामने एक नया पेज ओपन जिसमे से राशन कार्ड सम्बंधित जानकारी के नीचे राशन कार्डों की ग्रामवार / वार्डवार जानकारी को ओपन करें।
- अब आपके सामने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वार्ड / गांव वार राशन कार्ड की जानकारी का पेज ओपन हो जायेगा।
- अब आप जिला की जानकारी , ग्रामीण / शहरी की जानकारी , नगरीय निकाय / विकास खंड की जानकारी , वार्ड या पंचायत की जानकारी और फिर गांव की जानकारी को भरें और जानकारी देखें को क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपके गांव की सम्पूर्ण राशन कार्ड की सूचि ओपन हो जाएगी। उक्त सूचि का आप अवलोकन कर सकते है। यदि आप चाहे तो आप उक्त सूचि को डाउनलोड भी कर सकते है।
सारांश – अपने गांव की राशन कार्ड की सम्पूर्ण सूचि कैसे देखें उसकी जानकारी हमने ऊपर अच्छे से बताया है। उम्मीद है उक्त जानकारी के आधार पर आप आसानी से अपने गांव की राशन कार्ड की सूचि को देख पाएंगे। इसी तरह से आप अपने ग्राम पंचायत के अन्य ग्राम या राज्य के किसी भी ग्राम पंचायत या उसके अंतर्गत आने वाले गांव की सम्पूर्ण राशन कार्ड की सूचि देख सकते है। अन्य राज्य के नागरिक भी अपने राज्य के खाद्य विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड की सूचि देख सकते है। राज्य वार आधिकारिक वेबसाइट में जाने के लिए यहाँ ओपन करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ( FAQ )
राशन कार्ड कैसे बनवाएं ?
राशन कार्ड बनवाने के लिए आप विभागीय वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है अथवा आफ ऑफलाइन ग्राम पंचायत सरपंच , सचिव अथवा खाद्य विभाग से संपर्क कर बनवा सकते है।
राशन कार्ड के क्या फायदे है ?
राशन कार्ड के बहुत से फायदे है , राशन कार्ड के माध्यम से ही सरकार मुफ्त में अथवा बहुत ही कम रेट में खाद्य सामग्री शासकीय दूकान से उपलब्ध कराती है। साथ ही राशन कार्ड का उपयोग पहचान पत्र के रूप में भी किया जाता है।
अपने गांव की राशन कार्ड सूचि कैसे देखें ?
गांव की सम्पूर्ण राशन कार्ड सूचि देखने का हमने विस्तार से जानकारी बताया है कृपया दी गई जानकारी अनुसार राशन कार्ड की सूचि देख सकते है।
राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी देखने का वेबसाइट क्या है ?
राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी को देखने का आधिकारिक वेबसाइट khadya.cg.nic.in है।
अन्य जानकारी इसे भी अवश्य देखें
अपने गांव की मतदाता सूचि कैसे डाउनलोड करें।
बी – 1 , नक्शा , खसरा मोबाइल से कैसे निकाले।
मोबाइल से नया राशन कार्ड कैसे बनवाएं।