छ.ग. धान बोनस भुगतान , धान बोनस प्रति क्विंटल 917 रु. , एकमुश्त धान बोनस भुगतान योजना , कृषक उन्नति योजना धान बोनस भुगतान , 12000 करोड़ रूपये होगा धान बोनस भुगतान , CG Paddy Dhaan Bonus List 2024 , इन किसानों को मिलेगा धान बोनस।
छ.ग. धान बोनस भुगतान – छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार अपने चुनावी संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के अनुरूप आगामी लोकसभा चुनाव के पहले समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले राज्य के 24.72 लाख किसानों को किसान उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की राशि 12000 करोड़ रूपये से अधिक की सौगात देने जा रही है। प्रदेश के किसानों से इस विपणन वर्ष 2023 – 24 में 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। सभी किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाना है।
नया राशन कार्ड वितरण शुरू , ऐसे प्राप्त करें अपना नया कार्ड।
आचार संहिता के पहले होगा बोनस भुगतान
उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लोक सभा चुनाव के घोषणा के पहले ये रकम किसानों के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। निर्वाचन आयोग द्वारा 13 मार्च तक आगामी लोक सभा चुनाव की घोषणा संभव है। जिस कारण से किसानों को होली के पहले धान बोनस की सौगात मिल जाएगी। राज्य में अब तक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना के तहत बोनस राशि को चार किस्तों में भुगतान किया जाता था। लेकिन इस बार किसानों को अंतर राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।
24 लाख 72 हजार किसानों ने बेचा धान
खरीफ विपणन वर्ष 2023 – 24 में समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से 24 लाख 72 हजार 440 किसानों ने लगभग 145 लाख मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचा है। मोदी की गारंटी में जो वादा किया गया है 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर से उसी हिसाब से किसानों को भुगतान किया जाएगा। प्रदेश में मोदी गारंटी के तहत 3100 रु. में धान की खरीदी की गई है लेकिन वर्तमान में केवल 2183 रूपये का ही भुगतान किया है। धान खरीदी की अंतर राशि 917 रु. प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया जाना है। राज्य के सभी पात्र किसानों को 12000 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान किया जाएगा।
कृषक उन्नति योजना के तहत होगा भुगतान
धान बोनस भुगतान के लिए राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना शुरू किया है। इससे पहले पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बोनस भुगतान के लिए किसान न्याय योजना लागू किया था। राज्य सरकार बदलते ही भाजपा सरकार ने किसान न्याय योजना के स्थान पर कृषक उन्नति योजना शुरू किया है। इसी योजना के माध्यम से किसानों से खरीदी किये गए धान की अंतर राशि अर्थात बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। राज्य में पहली बार मोटा एवं पतला धान का एक बराबर अर्थात 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। मोटा धान का प्रति क्विंटल 917 रु. और पतला धान का 897 रु. प्रति क्विंटल धान बोनस का भुगतान शेष है।
एकमुश्त भुगतान होगा बोनस राशि
किसानों के लिए सबसे अच्छी और खबर यह है कि किसानों को धान बोनस का भुगतान एकमुश्त की जाएगी। इससे पहले पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा चार किस्तों में धान बोनस का भुगतान किया जाता था। जिस कारण से किसानों को बार – बार बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते थे। एकमुश्त धान बोनस भुगतान होने से किसानों को बार – बार बैंक के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। जिससे किसानों को आने जाने में लगने वाले अतिरिक्त राशि की बचत होगी। साथ ही एकमुश्त राशि मिलने से किसानों को पैसे का अच्छे कार्यों में उपयोग करने में काम आएगी।
दो साल के बकाया बोनस राशि का हो चूका भुगतान
किसानों को वर्ष 2016 – 17 व 2017 – 18 के खरीफ सीजन के लिए बकाया धान खरीदी बोनस का प्रत्येक किसान का उचित हिस्सा 300 रु. प्रति क्विंटल राष्ट्रिय सुशासन दिवस यानि 25 दिसंबर को भुगतान किया जा चूका है। इन दो वर्षो में धान बेचने वाले 12 लाख से अधिक किसानों को धान बकाया बोनस राशि 3793 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खाते में ऑनलाइन किया गया। विधानसभ चुनाव 2023 के पहले भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो वर्ष के बकाया धान बोनस राशि देने का ऐलान अपने चुनावी मोदी गारंटी के तहत किए थे। राज्य के सत्ता में वापसी के तत्काल बाद वादा के अनुरूप 25 दिसंबर को ही खाते में राशि जमा किया जा चूका है।
आचार संहिता से पहले होगा भुगतान , होली के पहले बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों को आचार संहिता के पहले बड़ी सौगात देने जा रही है। किसानों को एकमुश्त धान बोनस भुगतान की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य मंत्री ने अपने उद्बोधन में एक बार पुनः प्रदेश के किसानों को कहा कि हम किसानों को एकमुश्त धान बोनस की सौगात आचार संहिता से पहले देने जा रहे है। किसानों के बैंक खाते में एकमुश्त बोनस राशि जमा करने का तैयारी शुरू हो गई है। किसानों को प्रति क्विंटल 917 रु. धान बोनस उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी।
अन्य जानकारियां इसे भी अवश्य देखें
महतारी वंदन आवेदन एप इंस्टाल करें।
प्रति एकड़ 19257 रु. होगा धान बोनस भुगतान।