24 लाख 72 हजार किसानों को मिली सौगात , बोनस राशि खाते में जमा

छ. ग, धान बोनस भुगतान , कृषक उन्नति योजना धान बोनस , धान बोनस कैसे चेक करें , धान बोनस लिस्ट कैसे निकाले , कौन – कौन से किसानों को मिलेगी धान बोनस , धान बोनस लिस्ट 2024 कैसे डाउनलोड करें , CG Dhaan Bonus List 2024 Download

धान बोनस लिस्ट , इन किसानों को होगी बोनस भुगतान।

24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में पहुंचेगा धान बोनस – छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के किसानों को 12 मार्च को बड़ी सौगात मिल गया है। धान खरीदी विपणन वर्ष 2023 – 24 के अंतर्गत राज्य सरकार को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों के खाते में धान बोनस की राशि जमा हो गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को धान खरीदी अंतर राशि का भुगतान सीएम विष्णुदेव साय ने किया। ज्ञात हो कि धान खरीदी अंतर राशि अर्थात बोनस राशि का इंतजार राज्य के किसान काफी लम्बे समय से कर रहे है।

धान बोनस लिस्ट में नाम है या नहीं ऐसे चेक करें।

24 लाख 72 हजार किसानों को मिला बोनस राशि

कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के 24 लाख 72 हजार धान उत्पादन करने वाले प्रदेश के किसानों को आज बोनस राशि वितरित की गई। राज्य सरकार ने पंजीकृत 26 लाख धान उत्पादक किसानों में से 24 लाख 72 हजार किसानों से समर्थन मूल्य पर विपणन वर्ष 2023 – 24 में धान क्रय किया है। उक्त सभी किसानों को आज धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया गया। ज्ञात हो कि किसानों को केवल समर्थन मूल्य 2183 रु. प्रति क्विंटल के दर से ही धान खरीदी की राशि जारी की गई है। प्रति क्विंटल 917 रु. अंतर राशि अर्थात बोनस राशि का वितरण प्रदेश के 24 लाख 72 हजार किसानों को 12 मार्च को जारी हो गई है।

महतारी वंदन आवेदन एप इंस्टाल करें।

कृषक उन्नति योजना के तहत होगी बोनस भुगतान

राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि के भुगतान के लिए कृषक उन्नति योजना लागू की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 19257 रु. का बोनस राशि प्रदान की जाएगी। ज्ञात हो कि इससे पहले कांग्रेस सरकार ने किसान न्याय योजना के तहत प्रति एकड़ 9000 रु. बोनस राशि प्रदान किया था। राज्य में सत्ता बदलते ही योजना भी बदल गई। किसान न्याय योजना के स्थान पर कृषक उन्नति योजना लागू हो गई है। इसी योजना के माध्यम से ही किसानों को बोनस राशि का भुगतान किया जा रहा है।

धान बोनस की राशि कैसे चेक करें।

3100 रु. प्रति क्विंटल में खरीदी गई धान

राज्य की भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 3100 रु. के दर से धान की खरीदी की है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव 2023 के पहले भारतीय जनता पार्टी ने मोदी गारंटी के तहत प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रु. के दर से धान खरीदी का वादा किया था। राज्य में भाजपा की सत्ता में वापसी होते ही मोदी गारंटी के तहत किये गए वादे को पूरा कर रही है। हालाँकि राज्य सरकार ने तत्काल एकमुश्त 3100 रु. प्रति क्विंटल भुगतान का वादा किया था। लेकिन वित्तीय प्रबंधन समय पर नहीं होने के कारण समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को कृषक उन्नति योजना के माध्यम से अब भुगतान कर रही है।

917 रु. प्रति क्विंटल के दर से हुआ धान बोनस भुगतान

राज्य सरकार ने अपने वादे के अनुरूप 3100 रु. में धान की खरीदी की है। धान खरीदी के एक सप्ताह के भीतर राज्य सरकार ने समर्थन मूल्य 2183 रु. का भुगतान तत्काल कर दिया है वहीँ अंतर राशि 917 रु. को बोनस के रूप में भुगतान कर रही है। अर्थात किसानों को प्रति क्विंटल 917 रु. धान खरीदी की अंतर राशि अर्थात बोनस राशि दी जा रही है। आज कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों के बैंक खाते में बोनस राशि पहुँच जाएगी। बोनस राशि भुगतान के लिए राज्य सरकार बोनस राशि वितरण कार्यक्रम के माध्यम से सभी किसानों के बैंक खाते में बोनस राशि को हस्तांतरण करेगी।

एकमुश्त हो रहा बोनस भुगतान

प्रदेश के किसानों को बोनस राशि की सौगात के साथ – साथ इस बात की भी बड़ी ख़ुशी है कि उन्हें बोनस राशि एकमुश्त प्रदान किया जा रहा है। जबकि इससे पहले कांग्रेस की सरकार के द्वारा 9000 रु. प्रति एकड़ बोनस राशि को 4 किस्तों में दी जाती थी। जबकि तात्कालिक विष्णु सरकार के द्वारा 19257 रु. प्रति एकड़ की बोनस राशि को एकमुश्त प्रदान किया जा रहा है। एकमुश्त बोनस राशि मिलने से प्रदेश के किसानों को बार – बार बैंक के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीँ बार – बार बैंक आने से जो अतिरिक्त राशि लगती थी उससे भी छुटकारा मिलेगी। इस तरह से से देखा जाए तो धान बोनस किसानों के लिए दोहरी ख़ुशी लेकर आई है।

25500 रु. का अतिरिक्त लाभ

किसानों को कृषक उन्नति योजना के माध्यम से प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। ज्ञात हो कि इस विपणन वर्ष 2023 – 24 में प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रु. के भाव से धान की खरीदी की गई है। इस तरह से किसानों को एक एकड़ पर 65100 रु. का भुगतान किया जा रहा है , जबकि पिछले वर्ष एक एकड़ पर 15 क्विंटल धान की खरीदी 2040 रु. समर्थन मूल्य के हिसाब से और प्रति क्विंटल 600 रु. बोनस राशि के बाद कुल एक क्विंटल पर 2640 रु. का भुगतान किया जा रहा था। इस तरह से 15 क्विंटल का 39600 रु. भुगतान होता था। इस तरह से इस वर्ष किसानों को प्रति एकड़ 25500 रु. का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है।

12 मार्च को हो गया धान बोनस भुगतान

राज्य के 26 लाख धान पंजीकृत किसानों में से इस विपणन वर्ष में 24 लाख 72 हजार किसानों ने राज्य सरकार को धान विक्रय किया है। इन सभी किसानों को 12 मार्च को बोनस राशि का भुगतान किया गया। यदि आप भी एक किसान है या किसान परिवार से है तो कृपया धान बोनस भुगतान से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए आप हमारे इस वेबसाइट पर नियमित विजिट करते रहें। इस जानकारी को कृपया अन्य लोगो तक अवश्य शेयर करें ,,,, धन्यवाद।

अन्य जानकारियां इसे भी अवश्य देखें

राशन कार्ड में नया नाम कैसे जोड़े।

राशन कार्ड नई लिस्ट 2024 यहाँ डाउनलोड करें।

राशन कार्ड नवीनीकरण एप इंस्टाल करें , नवीनीकरण तिथि में वृद्धि।

Leave a Comment